5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिलान्यास के पूरे हुए दो साल, कांग्रेस कार्यालय का वही हाल

- दो साल पहले आज ही के दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने किया था कार्यालय में सभागार की नींव का शिलान्यास-बड़ी-बड़ी रकम देने का ऐलान तो सबने किया, लेकिन आया नहीं एक रुपया भी -जब नहीं मिली रकम तो कैसे शुरू होता काम, मामला ठण्डे बस्ते में

2 min read
Google source verification
शिलान्यास के पूरे दो साल हो गए

शिलान्यास के पूरे दो साल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष भी नहीं बदले। बावजूद इसके एक पत्थर नहीं लगा। जिला कांग्रेस कार्यालय के परिसर में बनने वाले हॉल-कमरे की घोषणा/योजना भी कागजों में ही सिमट गई। निर्माण के लिए सहयोग राशि की बड़ी-बड़ी बातें भी डायरी में दफन सी हो गई।

नागौर. शिलान्यास के पूरे दो साल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष भी नहीं बदले। बावजूद इसके एक पत्थर नहीं लगा। जिला कांग्रेस कार्यालय के परिसर में बनने वाले हॉल-कमरे की घोषणा/योजना भी कागजों में ही सिमट गई। निर्माण के लिए सहयोग राशि की बड़ी-बड़ी बातें भी डायरी में दफन सी हो गई।

सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी 2022 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के कर कमलों से यह शिलान्यास हुआ था। गजेन्द्रसिंह सोलंकी, चेतन डूडी, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, वरिष्ठ कांग्रेस नित्यानंद जोशी, प्रेमसुख जाजड़ा के साथ कांग्रेस कार्यालय में सभागार निर्माण की नींव का शिलान्यास किया। डोटासरा यहां संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए थे। उस समय की योजना के अनुसार जिला कांग्रेस कार्यालय में हॉल व कमरे बनाए जाने थे। सरकार भी कांग्रेस की थी और जिले में छह विधायक भी। इसके बाद भी बस शिलान्यास होकर ही काम को पूरा मान लिया गया। अनेक मंत्री/पदाधिकारी आए, मीटिंग करके चले गए, लेकिन यह बन क्यों नहीं रहा, यह किसी ने नहीं पूछा। शिलान्यास पट्टिका आज भी चमक रही है।

ठीक दो साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ही नहीं अन्य बड़े नेता भी कार्यालय का विस्तार करना चाह रहे थे। बताया जाता है कि जिला भाजपा कार्यालय को देखकर कुछ पदाधिकारियों ने ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा को इस काम के लिए अपनी इच्छा जताई थी। इस पर सहमति भी बनी और डोटासरा के साथ जाकिर हुसैन गैसावत समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिलान्यास किया। तय हुआ कि यहां खाली पड़ी जमीन पर बड़ा हॉल व कमरे बनाए जाएंगे ताकि बाहर से आया कोई कार्यकर्ता/पदाधिकारी तक भी रुक सकेगा। कार्यालय हमेशा खुला रहेगा।

दो लाख तो किसी ने पांच लाख देने का किया था वादा

इसके बाद निर्माण कार्य को लेकर जोश भी खूब देखा। निर्माण में सहयोग देने वालों के नाम लिखे जाने लगे। किसी ने पांच लाख तो किसी ने दो लाख की रकम लिखाई। चार-छह महीने तक दो-तीन पदाधिकारी इस डायरी को लेकर इधर-उधर घूमते रहे पर नतीजा कुछ नहीं निकला। बताया जाता है कि डायरी में रकम तो सबने लिखा दी, लेकिन रुपया किसी ने नहीं दिया। ऐसे में काम शुरू होता तो कैसे? फिर सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया। जाकिर हुसैन उसके बाद कई बार आए पर किसी ने नहीं पूछा कि ये कार्यालय कब बनेगा।

इनका कहना

डिजाइन की वजह से काम नहीं हो पाया। बीच में चुनाव भी आ गए। सही तरीके से बनवाया जाएगा, इसका काम जल्द शुरू करेंगे।

-जाकिर हुसैन गैसावत, विधायक (जिला कांग्रेस अध्यक्ष)