
नागौर. शहर में चल रहे गणपति महोत्सव में विविध कार्यक्रमों के आयोजन से माहौल भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। शहर के नकास गेट, नया दरवाजा, इंदिरा कॉलोनी, लोहिया का चौक एवं मिश्रावाड़ी आदि क्षेत्रों में गणपति के सजे हुए पंडाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भी इन जगहों पर श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन किए, और मनवांछित कामनाएं की। इस दौरान विविध कार्यक्रम भी हुए। इसी तरह दूरसंचार कॉलोनी में गणपति महोत्सव में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसमें विशेष बात यह रही कि प्रसाद का वितरण पर्यावरण को देखते हुए केला के पत्ते में किया गया। कार्यक्रम में बृजेश कटारिया एवं राजेश चौधरी एवं सी. पी. मीणा ने गणपति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पदाधिकारियों का मनोनयन
नागौर. ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्था के संरक्षक खियाराम बागडिय़ा ने नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। इसमें प्रेमाराम को निदेशक, पी. एम. बेनीवाल को उपाध्यक्ष, पवन काला को सचिव एवं हनुमान प्रसाद भाकर को कोषाध्यक्ष बनाया है।
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 से
नागौर जिला स्तरीय 68वीं 14 वर्षीय विद्यालयी छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 15 सितम्बर से 18 सितम्बर तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलदारों की ढ़ाणी खारी कर्मसोता में होगा। खिलाडिय़ों के लिए आवास व खाने पीने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। अध्यापक सुरजाराम सियोल ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के आवेदन शाला दर्पण खेलकूद मॉडयूल से ऑनलाइन भरा जाना अनिवार्य रहेगा।
सुगंध दशमी मनाई, चढ़ाई शांतिधारा
नागौर. पर्यूषण पर्व के छठे दिन शुक्रवार को शहर के तीनो दिगंबर जैन मंदिरों एवं दोनो नसियां में संयम धर्म को अपनाने के लिए पूजन किया गया। इस दौरान सुगंध दशमी की विशेष पूजा की गई। इस मौके पर समाज के नथमल जैन ने सुगंध दशमी की जानकारी देते हुए कहा समाज की नवविवाहित महिलाएं जीवन के पहले 10 वर्षों तक हर साल इस उपवास को करती हैं। ताकि समृद्धि बनी रहे। उत्तम दल की ओर से नकासगेट स्थित नसिया में पवन कुमान एवं कानूगो ने शांतिधारा अर्पित की। बीसपंथी मंदिर पारसमल व अमरचंद की ओर से भगवान की आरती की गई।
सुगंध दशमी की विशेष पूजा
नागौर 13 सितंबर। पर्युषण पर्व के छठे दिन आज दिगंबर शहर के तीनों जैन मंदिरों व दोनों नसियां में संयम धर्म को अपनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पूजाएं आराधना व भक्तिपूर्वक की गई। आज ही के दिन सुगंध दशमी की भी विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर सभी मंदिरों चैत्यालय आदि में सुगंधित धूप खेय कर भगवान की अर्चना की गई। समाज के नथमल जैन ने बताया कि आज की दशमी को दिगंबर जैन मतावलंबियों में सुगंध दशमी के रूप में मनाया जाता है परंपरागत रूप सेए नवविवाहित जैन महिलाएँ अपने विवाहित जीवन के पहले लगातार 10 वर्षों तक हर साल इस दिन व्रतध्उपवास रखती हैं। यह व्रत पति और बच्चों की भलाई के लिए रखा जाता है। यह व्रत परिवार में शांति और समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है। दशलक्षण धर्म के पहले पांचों धर्म उत्तम क्षमा मारदव आर्जव शौच सत्य के अपनाने से ही संयम के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। जिनवाणी कहती है कि पांचों महाव्रतों का धारण पांच समितियों का पालन चार कषायों का निग्रह तीन दंडों का त्याग पांच इंद्रियों की विजय को जिनेन्द्र भगवान के परमागम में संयम कहा है।पूर्व के बांधे अशुभ कर्मों का अत्यंत मंद उदय होने से मनुष्य जन्मए उत्तम देश उत्तम कुल उत्तम जाति इंद्रियों की परिपूर्णता निरोगता कषायो की मंदता उत्तम संगति जैनेंद्र के आगम का सेवन सच्चे गुरुओं का संयोग सम्यकदर्शन आदि अनेक दुर्लभ सामग्री का संयोग होने पर संसार देह भोगों से विरक्तता के धारक मनुष्यों को अप्रत्याख्यानावरण कषाय के क्षयोपशम से देश संयम होता है तथा प्रत्याख्यान व अप्रत्याख्यान दोनो कषायों के क्षयोपशम से सकल संयम होता है।यह संयम केवल मनुष्य गति प्राप्त होने पर ही हो सकता है क्योंकि नरकगति तिर्यचगति व देवगति में तो संयम होता ही नहीं है। संयम आत्म उत्थान का प्रथम चरण है संयम में ही सुख निहित है संयम विकल्पों के अभाव का नाम है।संयम बंधन होकर भी बंधन नहीं है यह तो निजानुशासन की कुंजी है।संयम की पहली शर्त इंद्रियों की दासता को छोडऩा है क्योंकि इंद्रियां और मन असंयम की और ले जाते हैं इंद्रियों का निरोध आत्मशक्ति को बढ़ाता है।
समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री ने किया पूजन
नागौर. राज्य सरकार के समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को अमरपुरा धाम पहुंचे। गहलोत ने स्मारक स्थल व देव मंदिर में पूजन व सामूहिक आरती में शामिल हुए। इस दौरान गहलोत ने अमरपुरा संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक कमल भाटी ने एक दिसंबर होने वाले माली सैनी समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
अनंत चतुर्दशी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
नागौर. चैनार जगावता में चल रहे गणेश महोत्सव में अनंत चतुर्दशी तक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। जगावता गणेश महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष आनन्द टाक ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसको लेकर समिति की हुई बैठक में इससे जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसी क्रम में चम्मच व बोरी दौड़, जलेबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
ज़ुल्फ़े मुबारक-मुए मुबारक की जिय़ारत 16 को
नागौर. सैय्यद सैफुद्दीन जीलानी रोड पर स्थित बड़े पीर साहब की दरगाह में 16 सितंबर को इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के ज़ुल्फ़े मुबारक ( सर के बाल शरीफ ) और मुए मुबारक़ ( दाढ़ी के बाल शरीफ ) की जिय़ारत करवाई जाएगी। दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद सदाकत अली जीलानी ने बताया की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला वसल्लम के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पर सुबह फजर की नमाज़ के बाद से लेकर शाम 6 बजे तक ये जिय़ारत का सिलसिला जारी रहेगा।
फल एवं सब्जीमंडी 16 को बंद रहेगी
नागौर. फल एवं सब्जीमंडी में 16 सितंबर को बारावफात के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। फल एवं सब्जीमंडी अध्यक्ष रामकुमार भाटी ने बताया कि इसलिए सोमवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी की गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेगी।
Published on:
13 Sept 2024 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
