1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : राजस्थान के इस जिले में तूफानी बारिश, ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर

दिन व रात के तापमान में आई तीन डिग्री से अधिक गिरावट, नागौर जिले के भदवासी, ढूंढि़या, कंवलीसर आदि गांवों में शनिवार शाम को जमकर ओलावृ​ष्टि हुई

Google source verification

नागौर. नागौर जिले के भदवासी, ढूंढि़या, कंवलीसर आदि गांवों में शनिवार शाम को जमकर ओलावृ​ष्टि हुई।शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई तूफानी बारिश कुछ ही देर में ओलावृ​ष्टि में बदल गई। करीब आधे घंटे तक हुई तूफानी बारिश व ओलावृष्टि से रेगिस्तानी जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। तूफान से भदवासी सहित आसपास के गांवों में बिजली के कई खंभे टूटकर धराशाई हो गए।

दिन व रात के तापमान में आई तीन डिग्री से अधिक गिरावट

नागौर जिले में शनिवार शाम को फिर बारिश हुई, जिससे लोगाें को गर्मी से राहत मिली। जिले में शुक्रवार शाम को हुई करीब 5 एमएम बरसात के बाद शनिवार को दिनभर मौसम में ठंडक घुली रही। दिन व रात के तापमान में भी तीन डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान जहां 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और शाम करीब पांच बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रहा।