1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने नागौर के बारे में कही बड़ी बात, नागौर को मिलेगा बड़ा लाभ

नागौर जिले के तेजास्थली महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान मूंडवा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में लिया भाग

Google source verification

नागौर. जिले के तेजास्थली महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान, मूण्डवा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने नागौर आए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने समारोह को संबो​धित करते हुए नागौर के बारे में बड़ी बात कही। उन्होंने तेजास्थली की बालिकाओं की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जिम्नास्टिक की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान मेरे लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने किसान केसरी बलदेवराम मिर्धा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मारवाड़ में ​शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगाई, उससे मारवाड़ क्षेत्र में हर क्षेत्र में क्रांति आई। उन्होंने शिक्षण संस्थान खुलवाए, जिनसे किसानों के बच्चे पढकर आगे बढे। मंत्री चौधरी ने कहा कि राजस्थान की धरती में कुछ खास है, तभी सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत करके आगे बढ रहे हो। यहां एक दूसरे के सहयोग की भावना है, जनसहयोग से ​शिक्षा के मंदिर खड़े कर रहे हो, यही भारतीयता है, यही राष्ट्रवाद है।

केन्द्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि भारत का कामगार दुनियाभर में प्रसिद्ध है, इसलिए भारत सरकार कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने नागौरी पान मैथी का जिक्र करते हुए कहा कि यहां फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हम देश में 24 लाख लोगों को वर्ष 2026 तक कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित करना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान में स्थिति दयनीय है। पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में जहां 1.85 लाख ने पंजीयन कराया, वहीं तीसरे चरण तक आते आते मात्र 8 हजार रहे।

नागौर के नाम की कोई फाइन नहीं रुकेगी

मंत्री चाैधरी ने कहा कि नागौर से उनका बड़ा लगाव है। वे पहले भी यहां कई बार आए और आगे भी आते रहेंगे। उन्होंने किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी की ओर से की गई नवोदय विद्यालय की मांग को लेकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यहां के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। चाहे नवोदय हो या कोई और, मेरी टेबल पर कोई भी फाइल आएगी और उसमें नागौर का नाम होगा तो रुकेगी नहीं। इतना विश्वास दिलाता हूं। लेकिन कोई फाइल मेरे पास आए तो सही। मंत्री का कहना था कि अब तक उनके पास कोई फाइल नहीं आई।