
youth chala booth abhiyan of congress in Nagaur
नागौर। यूथ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग की, जिसमें प्रदेश महासचिव हनुमान बांगड़ा ने कहा कि यूथ कांग्रेस 'यूथ चला बूथ अभियान' शुरू किया। इसके तहत नागौर जिले के हर बूथ तक यूथ जाएगी और भाजपा सरकार की विफलताओं को बताएगी। साथ ही कांग्रेस को मजबूत करेगी। राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज ने कहा कि कांग्रेस की अहम कड़ी यूथ कांग्रेस है। इसी के साथ कांग्रेस को आने वाले चुनाव में जीत भी दिलाएगी। विनीत कंबोज ने यूथ कांग्रेस के उन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और और यूथ कांग्रेस में काम करने वाले युवाओं से बात की, जिनको आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।
सारे काम अधूरे
हनुमान बांगड़ा ने कहा कि जोधपुर रोड से गोगलाव रोड तक का बाईपास तथा नागौर जिले से अजमेर तक का हाईवे का काम अधूरा पड़ा है। जिलेवासियों से टोल वसूला जा रहा है। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की मांग को भी दरकिनार किया जा रहा है। नागौर शहर वासियों की मांग अनुसार पुराने अस्पताल को सेटेलाइट हॉस्पिटल बनाया जाए, इसे भी सरकार तवज्जो नहीं दे रही है। सत्ता में आए थे तब वादा किया था कि किसान प्रधान जिले के किसानों को सुविधा बढ़ाएंगे, लेकिन सरकार उसे भी पूरा नहीं कर पा रहा है।
गोवंश की दुर्दशा
बछड़ा परिवहन पर लगी रोक को अभी तक हटा नहीं पाए, जिसके कारण आज गोवंश की दुर्दशा हो रही है। किसान प्रधान जिला मुख्यालय पर एग्रो फूड पार्क तथा अन्य छोटे उद्योग जो खेती से जुड़े हैं उन्हें बढ़ावा नहीं मिल रहा है। कुल मिलाकर सारे कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप हो रहे हैं।
अब आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जिले की जनता बीजेपी के मंत्रियों, एमएलए और सांसद को सबक सिखाएगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रकाश कुकणा, बंसीलाल चोयल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेंद्र डूकिया, राजेश रेलिया, विधानसभा अध्यक्ष मुशर्रफ अब्दुल हमीद गोरी, राजूराम मुंडेल, मोहित व्यास आदि मौजूद थे।
Published on:
10 Jun 2018 12:11 pm

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
