खाचरौद. नगर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन का आयोजन दशहरा मैदान में हुआ। आकर्षक लाइट और पटाखों की चमक से दशहरा मैदान जगमग उठा। हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता दशहरा मैदान में पहुंची। काफी इंतजार के बाद रावण दहन हुआ। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा और निर्वाचन आयोग का निर्देश भी दशहरा मैदान में दिखा। रावण दहन समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसका दर्शकों ने श्रीरामजी की पालकी आने तक आनंद लिया। पूरा नगर श्री रामजी के स्वागतम में फूलों से पट गया। श्री रामजी की पालकी नगर भ्रमण कर दशहरा मैदान पहुंची। पूरा दशहरा मैदान हजारों की संख्या से खचा-खच भरा हुआ दिखा। मैदान में अतिक्रमणकर्ताओं के कारण दशहरा मैदान की जगह छोटी पड़ गई। रावण दहन देखने आए क्षेत्र के शिक्षाविद् श्याम सुंदर भट्ट ने कहा, प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त नहीं होने के कारण दशहरा मैदान छोटा हुआ। पहले दशहरा मैदान बहुत बड़ा था आसपास के ग्रामीण जन भी आते थे। 40 वर्षों में रावण दहन में हुए परिवर्तन पर दशहरा मैदान का दर्द बयां किया।
झुटावद में हुआ रावण दहन
झुटावद में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मना। शाम होते ही दहन स्थलों पर लोग सपरिवार पहुंचे। गांव में तीन जगह पुतला जला। पानी की टंकी के पास बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आतिशबाजी के बाद दहन किया गया। सभी स्थलों पर पुतला दहन से पहले ग्राम में छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मणजी व बजरंगबली का रूप धारण कर युद्ध करते हुए शोभायात्रा निकाली। इसके बाद हुई आतिशबाजी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। दहन का कार्यक्रम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया।
दशहरे पर अहंकार व बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। रुनीजा में भी भोले मित्र मंडल सदस्यों ने पुतले का निर्माण किया। अक्षत वैष्णव ने बताया टीम ने सुबह से लगाकर शाम तक मेहनत कर 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया तथा रात में 8 बजे बाद ढोल-ढमाके के साथ पुतले का जुलूस नुकाल कर एक निजी स्कूल में आतिशबाजी के साथ दहन किया। जब अक्षत से पूछा अक्सर श्रीराम व लक्ष्मणजी की शोभायात्रा निकाल कर पुतला जलाया जाता तुमने पुतले का जुलूस क्यों निकाला तो उन्होंने कहा कि रावण, अहंकार व बुराई का प्रतीक है। समाज को यह संदेश देने की लिए कैसे अहंकार व बुराई का अंत होता व बुराई व अहंकार कैसे रावण की तरह होते इनका अंत करना ही चाहिये। इसलिए पुतले का जुलूस निकाला गया।
बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन
प्रखंड बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त नेतृत्व में नगर के श्रीराम हनुमान मंदिर में विशाल कार्यक्रम कर शस्त्र पूजन व त्रिशूल दीक्षा समारोह मनाया गया। प्रमुख रूप से प्रांत प्रमुख मोहन राठौर तथा विभाग संयोजक रवि चौहान ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। दोनों संगठनों के विभाग प्रमुख, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
राष्ट्रीय बजरंग दल जगोटी नगर समिति ने चैतन्य हनुमान मंदिर पर शस्त्र पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ किया। बजरंग दल ने बुराइयों पर अच्छाई के प्रतीक जीत को लेकर रावण के छोटे से पुतले का दहन किया। जिलाध्यक्ष राजेश आंजना, नगर अध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष पिंटू बैरागी सहित दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।