इस आवासीय विद्यालय में 15 बालिका एवं 20 बालक कुल 35 दिव्यांग बच्चे आवासीय शिक्षा ग्रहण करते है। इन दिव्यांग बच्चों की देखरेख के लिए विद्यालय में 5 महिला केयर टेकर, 2 स्वीपर, भृत्य, रसोइया की पदस्थापना की गई। इससे दिव्यांग आवासीय विद्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारियों ने अधीक्षक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, नौकरी निकालने, घर में कार्य करवाने, विशेष त्योहारों में घर कपड़े लाकर धुलवाने, मानदेय बढ़ने पर उसमें से 2 हजार रुपए प्रदान करने जैसे गंभीर आरोप अधीक्षक पर लगाए है।