जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्हें ताडोकी थाना क्षेत्र में मुरनार के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के पास से प्लाटून नंबर 15 की एसएलआर, जी03, 303 तथा 12 बोर रायफल के अलावा 21 नग जिंदा कारतूस, दवा, नक्सली साहित्य तथा रोजमर्रा की चीजें मिली है।