बिहार के मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur) में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (acute encephalitis syndrome) की वजह से अब तक कई बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। मुजफ्फरपुर के जिन दो अस्पतालों से बच्चों की मौत की खबरें आई हैं, वो इलाके लीची के बागों के लिए बहुत प्रसिद्द हैं। यहां बड़े पैमाने पर लीची का उत्पादन होता है और इसके बाद इसे देश-विदेश में पहुंचाया जाता है।