दरअसल, मोहंदी कैम्प से जिला पुलिस बल और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए डीहीपारा, ओकपाड़ की ओर रवाना हुए थे। जवान मोहंदी से कस्तुरमेटा क्षेत्र के एरिया की सर्चिंग करते जा रहे थे। इसी दौरान डीहीपारा-ओकपाड़ के बीच जवानों को टारगेट करते हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ है।