जानकारी के अनुसार, 4 जून की सुबह 5:10 बजे ओरछा थाना पुलिस और आईटीबीपी के जवान संयुक्त गश्त पर रोहताड़ टोण्डेबेड़ा और एडजुम क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। सर्चिंग के दौरान रोहताड़ के पहाड़ी जंगल में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम राजमन पोयाम पिता अन्दों पोयाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी रोहताड़, थाना ओरछा बताया।