5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, चारों तरफ से होगी धन की बरसा

कहीं आपकी राशि तो नही इसमें शामिल

3 min read
Google source verification
rashi

आज इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, चारों तरफ से होगी धन की बरसा

होशंगाबाद। कैसा होगा आपका आज का दिन सुबह उठते ही सबसे पहले यह सवाल सभी के मन में होता है। लोग यह बात जानने के लिए उत्सुक भी होते है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आपको राशि के अनुसार आज से आपका दिन कैसा होगा बताते हैं। तो आइए जानते है आज से कैसे होंगे आपके सितारे।

इनके बदलने वाली है किस्मत
मेष- मेष राशि के जातको के लिए आज से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इन्हे नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। उपलब्धियों के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। कोई पुराना दिया गया उधार बापस मिलने के अवसर भी मिल सकते हैं।

करें ये उपाय- पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। हनुमानजी को प्रसाद चढ़ाएं।

वृष- नौकरी में बदलाव की दिशा हो सकती है। आय स्थिर रहेगी, लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। कुछ अच्छे और प्रभावशाली लोगो से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
करें ये उपाय- हरा रंग शुभ हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। सुविचारित निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। कोशिश करें की किसी लंबित संपत्ति मामले को कोट कचहरी के बाहर की सुलझा ले।
करें ये उपाय- काला रंग शुभ है।

कर्क- नौकरी में रहने वाले खुद को सफलता की सीढ़ी पर पाएंगे और प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां आपको नुकसान नही पहुंचा पाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हल होंगे।

करें ये उपाय- पीला रंग शुभ है। विष्णु भगवान का पाठ करें।

सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं या प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। जटिल समस्या का समाधान भी पाया जा सकता है। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और अकेले रह रहे लोगों के जीवन में प्रेम-प्रवेश कर सकता है।

करें ये उपाय- अन्न का दान करें।

कन्या- धन का आगमन हो सकता है। व्यावसायिक संदर्भ में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें।
करें ये उपाय- हरा रंग शुभ है। गणेशजी का ध्यान करते रहें।

तुला- कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आज भाग्य आपके पक्ष में होगा। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत हैं, कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगें। विदेशी संबंधों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। आय बहुत अच्छी रहेगी।
करें ये उपाय- हरा रंग शुभ हैं।

वृश्चिक - छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगें। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे।
करें ये उपाय- पीला रंग प्रगतिकारक है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है।
करें ये उपाय- पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

मकर- व्यावसायिक दृष्टि से दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। यदि ऋण की तलाश है, तो प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता पास में ही है।
करें ये उपाय- नीला रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

कुंभ - व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आप निराश नहीं होंगे। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
करें ये उपाय- सफेद शुभ रंग है। हनुमान जी की उपासना करें।

मीन- नौकरी के दौरान एक से अधिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अधिक होगी।
करें ये उपाय- पीला रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।