
बांद्राभान का यह मेला पूरे इलाके में सस्ते सामानों के लिए भी जाना जाता है
नर्मदापुरम में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोग उमड़ते हैं। यहां श्रद्धालु नर्मदा स्नान के साथ ही नर्मदा और तवा नदी के संगम स्थल पर आयोजित मेले में भी जाते हैं। बांद्राभान का यह मेला पूरे इलाके में सस्ते सामानों के लिए भी जाना जाता है। यही कारण है कि यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।
इलाके का यह सबसे बड़ा मेला इस बार 25 नवंबर से शुरु होगा। मेला 4 दिनों तक चलेगा। इस मेले में हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। बांद्राभान मेला में प्रदेशभर से लोग पहुंचते हैं। नर्मदा नदी और तवा नदी का यह संगम स्थल नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से करीब 8 किलोमीटर दूर है।
बांद्राभान का यह मेला अपनी विशालता के लिए भी जाना जाता है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। यह मेला इस बार 25 नवंबर को शुरू होगा और 28 नवंबर तक रहेगा। मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को होगा।
रेडीमेड कपड़े भी खासे सस्ते मिलते हैं- यहां रेडीमेड कपड़े भी खासे सस्ते मिलते हैं। यहां सस्ते घरेलू सामानों की कई दुकानें भी लगती हैं जिसके कारण कई लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर यहां पांच लाख लोगों के आने का अनुमान है।
कहां से कैसे जाएं
बांद्राभान संगम पर मेला स्थल राजधानी भोपाल से करीब 80 किमी दूर है। सीहोर जिला मुख्यालय से बांद्राभान 120 किमी है। नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से यह सबसे पास महज 8 किमी दूर है। बांद्राभान संगम पर मेला स्थल पर सीहोर जिले के बुदनी तहसील के बुदनी-शाहगंज मार्ग से भी जाया जा सकता है। बांद्राभान घाट का दूसरा छोर बुदनी से 12 किमी की दूरी पर है।
Published on:
24 Nov 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
