सिवनीमालवा में 262 करोड़ के कार्यों की सौगात
262 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण सहित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करने मुख्यमंत्री आ रहे हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों जायजा लेने, विधायक, जिला पंचायत सीईओ और एएसपी स्थल पर पहुंचे। विधायक प्रेमशंकर वर्मा और जनप्रतिनिधियों ने भी स्थल का निरीक्षण करते हुए कमियों को दूर करने का कार्य किया। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाए, हेलीपेड, मंच व्यवस्था, मंच संचालन, पार्किंग, वाहन, सेक्टर, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, आदि का बारीकी से निरीक्षणकर समुचित व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बताया की कार्यक्रम में लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग बैठेंगे। 3 हजार के हिसाब से सेक्टर बनेंगे, जिसमें प्रत्येक सेक्टर में लगभग 4 लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में आने वालों की जॉच होगी। कुसुम महाविद्यालय में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री उतरते हुए जनदर्शन कार्यक्रम करते हुए दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।