31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्षद स्वयं के खर्चे पर लगावा रहे लाखों की लाइटें.नगर पालिका के पास लाइटों का स्टॉक खत्म

नर्मदापुरम. बारिश शुरू होते ही नगर के कई वार्डो में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोग परेशान हैं। शाम होते ही अंधेरे में डूबी सडक़ों से निकलना नागरिकों के परेशानी बन गया है। नगर पालिका के पास नई लाइटें का स्टॉक नहीं होने के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। नपा ने नई लाइटों की आपूर्ति के लिए रेट बुलाए लेकिन वर्क आर्डर जारी नहीं के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि पार्षद लगातार लाइटें लगाने की मांग कर रहे । इसपर नपा की तरफ से काई कार्रवाई नहीं हो रही है। परेशानी होकर पार्षदों ने अपन

2 min read
Google source verification
पार्षद स्वयं के खर्चे पर लगावा रहे लाखों की लाइटें.नगर पालिका के पास लाइटों का स्टॉक खत्म

नर्मदापुरम. बारिश शुरू होते ही नगर के कई वार्डो में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोग परेशान हैं। शाम होते ही अंधेरे में डूबी सडक़ों से निकलना नागरिकों के परेशानी बन गया है। नगर पालिका के पास नई लाइटें का स्टॉक नहीं होने के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। नपा ने नई लाइटों की आपूर्ति के लिए रेट बुलाए लेकिन वर्क आर्डर जारी नहीं के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

जानकारी के मुताबित 33 वार्डो के शहर मेूं नगर पालिका के गलि मोहल्लों और मुख्य मार्गो पर लगभग 10 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। बारिश और हवा के कारण रोजाना स्ट्रीट लाइटें बंद हो रही हैं। हालत यह है कि प्रतिदिन लगभग 20 से 25 शिकायतें नपा की बिजली शाखा को मिल रही है लेकिन नई पावर सेवर, रॉड और टियूबलाइट नहीं होने के कारण लाइटों को बदलने का काम लगभग बंद पड़ा है। बताया जाता र्ह कि लाइटों की आपूर्ति करने के लिए नगर पालिका ने ठेकेदारों से रेट बुलाए थे। इसमें अभी तक किसी को भी वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ हैे। इसलिए स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम बंद पउ़ा है।

1000 लाइटों की डिमांड, प्रत्येक वार्उ में 20 लाइटें खराब

बताया जाता है कि प्रत्येक वार्ड में लगभग 20 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर पालिका को लगभग 1000 पावर सेवर, रॉड की डिमांड़ है। आपूर्ति नहीं होने के कारण नपा पुरानी लाइटों की मरम्मत कराकर काम चला रही है। ये लाइटे समान्य दिनों में तो काम दे जाती है लेकिन बारिश का पानी लगते ही बंद हो जाती है।- पार्षदों ने स्वयं के खर्चे पर लगवा दी लाखों की लाइटें

नगर पालिका के पास लाइट नहीं होने के कारण भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद परेशान हैं। वार्ड तीन में कांग्रेस की पार्षद कमला प्रकाश सैनी ने बताया कि हमने अपने वार्र्ड में लगभग दो लाख रूपए की लागत से लाइटें लगवाई हैं। वार्र्ड 6 के भाजपा पार्षद राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मैने भी अपने वार्ड में लगभग तीन लाख रूपए खर्च कर लाइटें लगवाई हैं। इन लाइटों को भुगतान हम स्वयं कर रहे हैं। इसमें नगर पालिका से कोई राशि नहीं मिली है।

क्या कहते हैं पार्षद

- मैने दो लाख रूपए की लाइटें खरीदकर अपने वाड्र्र में लगवाई हैं। नगर पालिका ने इसकर कोई भुगतान नहीं किया है। लाइटें नहीं होने के कारण वार्र्ड के लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।कमला प्रकाश सैनी, कांग्रेस पार्षद वार्ड 3

- नगर पालिका में भाजपा की परिषद हैे। इसके बाद भी हमारा काम नहीं हो रहा है। मेने अपने वार्ड दो लाख रूपए की लाइटें खरीदकर लगावाई हैेंं। इसके बाद लोगों को राहगीरों को सुविधा मिली है।राजेन्द्र उपाध्याय भाजपा पार्षद वार्ड 6

इनका कहना हैहमारे पास नई लाइटों को स्टॉक नहीं है। हर वार्ड में लगभग 20 लाइटों की डिमांड है। लाइटों की आपूर्ति के लिए वर्क आर्डर होने वाला हैे। इसके बाद नईं लाइटें लगा दी जाएंगी।

प्रतीभा बेलिया, प्रभारी बिजली शाखा नगर पालिका नर्मदापुरम

Story Loader