5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड ने मिलने छत पर बुलाया, पीछे से आ गए लड़की के पिता, अस्पताल में प्रेमी बोला- मुझे छत से फैंक दिया

Itarsi News : अस्पताल में होश आने पर युवक ने पुलिस को बताया कि, वो दो मंजिला इमारत से गिरा नहीं है, बल्कि फैंका गया है। गर्लफ्रेंड ने उसे छत पर मिलने बुलाया था। पीछे से आए लड़की के पिता ने उसे नीचे फैंक दिया।
2 min read
Google source verification
Itarsi News

दो मंजिला इमारत से संदिग्ध हालत में गिरा युवक (Photo Source- Patrika)

Itarsi News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले इटारसी के स्टेशन रोड पर स्थित पंडित भवानी शंकर मिश्र ऑडिटोरियम की दूसरी मंजिल की छत से रात के समय एक युवक संदिग्ध हालत में नीचे गिर गया। हादसे के चलते युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद युवक के स्वजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां होश में आते ही उसने जो बयान दिया, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस को दिए बयान में युवक ने बताया कि, वो दो मंजिला इमारत से गिरा नहीं है, बल्कि फैंका गया है। दरअसल, शहर के मालवीयगंज बूढ़ी माता मंदिर के पास रहने वाला युवक हर्ष चौरे को उसकी प्रेमिका ने ऑडिटोरियम की छत पर मिलने बुलाया था। जैसे ही वो प्रेमिका से मिलने पहुंचा, लड़की के पिता और अन्य संबंधी पीछे से आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विवाद करते हुए उसे छत से फैंका है। फिलहाल, घायल युवक की शिकायत के आदार पर पुलिस ने युवती के पिता समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।

पिता को भी कॉल कर बुलाया

बताया जा रहा है कि, लड़की हर्ष के साथ कॉलेज में पढ़ती है। बीते करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इससे लड़की के स्वजन नाराज हैं। हर्ष के मुताबिक, लड़की ने उसे मिलने बुलाया था। जैसे ही वो छत पर पहुंचा, यहां लड़की के पिता और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके पिता विजय चौरे को उसके मोबाइल से कॉल कर मौके पर आने के लिए कहा गया।

युवती का पिता बोला- तुम्हारा लड़का फिर पकड़ाया है

पिता विजय ने बताया कि उसके बेटे के मोबाइल से लड़की के पिता ने कॉल किया, उन्हें कहा गया कि तुम्हारा लड़का यहां फिर पकड़ाया है। सूचना पर विजय अपनी पत्नी के साथ मौके पर गए। वहां लड़की के पिता और स्वजनों ने उनके बेटे को पकड़कर रखा था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसके चलते युवक को छत से धक्का दे दिया।

युवक के पिता का आरोप

घायल युवक के पिता ने भी आरोप लगाया कि, उसके बेटे को धक्का दिया गया है। युवक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां घटना हुई है, वहां अभाविप के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि, कार्यकर्ताओं ने भी बीच-बचाव किया था।

बड़ी खबरें

View All

नर्मदापुरम

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग