
नर्मदापुरम. शहर के 6 नालों के कारण बारिश के मौसम में आधी आबादी पर बाढ़ का संकट बन जाता है। 18 वार्डों के सैकडों परिवारों को बेघर होना पड़ जाता है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित वार्डों को चिन्हित कर सूची तैयार की हैं। इन वार्डों में किस नाले से जल भराव होता है। इससे कितने इलाके प्रभावित होते हैं। इसकार पूरा ब्यौरा तैयार कर लिया गया है। यहां बाढ़ राहत के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक तेज बारिश होते ही शहर के बागली नाला, दशहरा मैदान, पीली खंती, शांति नगर, आदमगढ़ और एसपीएम का नाला आधी आबादी को बाढ़ के मुहाने पर ला देता है। इससे नगर के 18 वार्डों के लोगों को राहत शिविरों में भेजा जाता है। इसी तरह नर्मदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 967 फीट के आसपास आने पर वैक वॉटर डोंगरबाड़ा से महिमा नगर के रास्ते शहर में प्रवेश करता है।
इससे मालाखेड़ी, कोठी बाजार क्षेत्र, सेठानी घाट, मंगलवारा, भीलपुरा, बीटीआई क्षेत्र में जल भराव होता है। नाले इतनी जल्दी क्यों ओवर फ्लो हो जाते हैं। इसे लेकर नगर पालिका ने सर्वे कर नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया है। सभी नालों को मशीनों के जरिए साफ किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन राहत शिविर लगाने के लिए स्थान का चिन्हित किए गए हैं। बाढ़ राहत के लिए होमागार्ड , जिला प्रशासन सहित नगर पालिका की टीम को अभी से मुस्तैद किया जा रहा है।
- कम्यूनिकेशन प्लॉन भी तैयार किया
बारिश में बाढ़ के हालत बनते ही शहरी क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्य करने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें कम्यूनिकेशन प्लॉन भी तैयार किया गया है। इसमें अधिकारी-कर्मचारियों और मशीनरी से संबंधित लोगों के मोबाइल नंबरों को जोड़ा गया है।
िन्हित किए गए बाढ़ प्रभावित वार्ड
शास्त्री वार्ड 1, शनिचरा वार्ड 2, सुभाष वार्ड 8, बालागंज वार्ड 9, गणेशगंज वार्ड 10, सिविल लाइन वार्ड 17, आनंद नगर वार्ड 19, आदमगढ़ वार्ड 20, एसपीएम पश्चिम वार्ड23, रसूलिया वार्ड 24, राजेन्द्र वार्ड 25, रेवागंज वार्ड 26, भीलपुरा वार्ड 27, कुष्णापवुरी वार्ड 28,गोकलपुरी वार्ड 29,गोविंदपुरा वार्ड 31,गांधी वार्ड 32,टैगोर वार्ड 33
इनका कहना है
सभी नालों को बारिश के पूर्व ही साफ किया जा रहा है। इनका निरीक्षण किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि बारिश में जल भराव की स्थिति ना बने।
नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर नर्मदापुरम
Published on:
30 May 2023 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
