
तेज बारिश का दौर जारी रहा, तवा बांध का जल स्तर दो फीट बढ़ा, नर्मदा ऊफान पर आई
नर्मदापुरम. जिले एवं शहर में रविवार को शाम से तेज बारिश का दौर रात तक जारी रहा। इससे तवा बांध के जल स्तर में दो फीट की बढ़ोतरी हुई। जल स्तर 1130 फीट पर आ गया था। बारिश शुरू होने से लेकर 16 जुलाई तक बांध में 15 फीट जल स्तर बढ़ चुका है। इधर, नर्मदा का जल स्तर भी सुबह के मुकाबले शाम को बढ़कर 937.80 फीट पर पहुंच गया था। नर्मदा ऊफान पर आ गई। हवा की गति 12-14 किमी प्रतिघंटा रही। आद्रता 97 प्रतिशत रही। कुछ घंटों की लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और नाले भी भरा गया। मुख्य बाजार जयस्तंभ चौक, हलवाई चौक सहित पान बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, दशहरा मैदान, मछली बाजार, संजय नगर, पीलीखंती आदि निचले इलाकों में भी पानी जमा हो गया था। जिसके चलते लोगों को घरों से बाजार में निकलने से दिक्कतें आईं। रविवार की बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बीते चौबीस घंटों के दौरान जिले में औसतन 17.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। सीजन की बारिश का औसतन आंकड़ा 268.2 मिमी पहुंच चुका है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 614.4 मिमी था।
यलो अलर्ट: भारी वर्षा,वज्रपात की चेतावनी
मौसम विभाग ने नर्मदापुरम एवं हरदा जिले में आगामी चौबीस घंटों के दौरान यलो अलर्ट जारी कर अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी है। बैतूल जिले में ऑरेंट अलर्ट के तहत भारी से भारी वर्षा और वज्रपात का पूर्वानुमान जताया है।
ये रहे रविवार को इलाकों के नजारे
-शहर के मुख्य बाजार के हलवाई चौक से लेकर पत्ती बाजार, पुरानी सब्जी मंडी तक सड़कों पर एक से दो फीट पानी जमा होने से आवागमन बाधित हुआ। दोपहिया-कार वाहन भी निकालना मुश्किल हो गया था।
-न्यू जयस्तंभ चौक पर सड़क जलमग्न हो गई। दुकानों एवं चाय के ठेलों तक पानी जमा हो गया था। यहां भी आवागमन बाधित होता रहा।
.....
-कलेक्टे्रट वीआईपी रोड पर बारिश का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था, नालियां भी ओवर फ्लो हो गईं। इस मुख्य मार्ग पर भी लोगों को पैदल, दोपहिया वाहन से निकलने में दिक्कतें आईं।
24 घंटों में कहां कितनी वर्षा (मिमी में)
नर्मदापुरम- 16.6
सिवनीमालवा-9.0
माखननगर -5.0
सोहागपुर - 24.0
पिपरिया - 37.0
बनखेड़ी - 7.8
पचमढ़ी - 48.8
डोलरिया - 9.2
........................................
टोटल वर्षा: औसतन 17.5
जिले में अब तक कहां कितनी वर्षा
नर्मदापुरम: 315.6
सिवनीमालवा-181.0
इटारसी -161.4
माखननगर -178.0
सोहागपुर - 226.2
पिपरिया - 410.4
बनखेड़ी - 292.5
पचमढ़ी - 466.8
डोलरिया - 182.7
.........................................
टोटल वर्षा: औसतन 268.3
...
नदी-बांध का जल स्तर
सेठानीघाट नर्मदा - 937.80
तवा बांध -1130 फीट
बरगी बांध -417.75 मीटर
बारना बांध -344.52 मीटर
Published on:
18 Jul 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
