30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश की मंडियों के भाव की जानकारी

एक दिन पहले प्रदेश की सभी मंडियों में कितना रहा उपज का भाव

3 min read
Google source verification
एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश की मंडियों के भाव की जानकारी

एक क्लिक पर मिलेगी पूरे प्रदेश की मंडियों के भाव की जानकारी

नर्मदापुरम- मंडियों में समर्थन मूल्य पर गेंहू सहित अन्य उपजों की खरीदी जारी है। शासन ने इस बार पंजीयन की ऑनलाइन व्यवस्था की थी। इस व्यवस्था से किसानों को फायदा हुआ है। संभाग के तीनों जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह ने सभी संभागीय उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने संभाग के तीनों जिले में समर्थन मूल्य पर जारी रबी उपार्जन कार्य की विस्तार से समीक्षा की। कमिश्नर मालसिंह ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर बारदाना, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए पेयजल , छाव आदि की बेहतर व्यवस्थाएं रहें। उन्होंने कहा कि खरीदी गई उपज का समय पर सुरक्षित परिवहन एवं भंडारण किया जाए। सभी उपार्जन संबंधी अधिकारी उपार्जन कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करें। किसानों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में बताया गया कि किसानों की उपार्जन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है, जिस पर किसान सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एक दिन पहले ये रहे उपजों के भाव

भोपाल में ये रहे भाव

अनाज भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
मिल क्वालिटी गेहूं 1975-2025
अन्नपूर्णा क्वालिटी गेहूं 2050-2300
लोकवन क्वालिटी गेहूं 2100-2300
मालवा राज क्वालिटी गेहूं 1950-2025
शरबती क्वालिटी गेहूं 3500-4000
चना (देसी/कांटा) 4600-4700
इंदौर मंडी भाव (19 अप्रैल)

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
आलू 1413
प्याज 1043
लहसुन 3000
गेहूं 1800-2675
सोयाबीन 7170-7740
चना 4290-9480
डालर चना 4290-9635
मिर्ची 10650-11130
उड़द 3600-3605
सागर का मंडी भाव
सागर में कृषि उपज मंडी में रबी फसलों की आवक तेज हो गई है। मंगलवार को सागर मंडी में गेहूं न्यूनतम भाव 1950, प्रचलित भाव 2125 और उच्चतम भाव 3410 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका। वहीं चना का न्यूनतम भाव 4000, प्रचलित भाव 4325 और उच्चतम भाव 4500 रुपए प्रति क्विंटल मिला। इसके अलावा मसूर न्यूनतम भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। उच्चतम भाव 6710 रुपए रहा। अलसी उपज का न्यूनतम भाव 6850 रुपए, प्रचलित भाव 7080 और उच्चतम भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 1950 से 2125 और 3410
चना 4000 से 4325 और 4500
मसूर 5500 से 6710
अलसी 6850 से 7200
रतलाम मंडी भाव
रतलाम कृषि उपज मंडी में बुधवार को गेंहू की बम्पर आवक रही। रतलाम में शरबती गेंहू और लोकवन किस्म के गेंहू के दामों में मंदी दर्ज की गई। शरबती गेंहू और लोकवन किस्म के गेंहू के अधिकतम दाम 3246 और 2610 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
शरबती गेहूं 2235-3346
गेहूं लोकवन 2155-2617
मिल क्वालिटी 1905-2156
चना विशाल 3501-4705
चना इटालियन 4000-4705
चना डालर 6151-9291
मेथी 3800-4900
सोयाबीन 5501-7926
नर्मदापुरम: पिपरिया मंडी भाव
नर्मदापुरम जिले की इटारसी मंडी में मंगलवार को 27,600 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। गेहूं 2100 रुपए अधिकतम मूल्य तक बिका। चना 4375 से 4629 रुपए तक बिका। पिपरिया में गेहूं अधिकतम 2110 रुपए तक बिका।

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 2010-2119
चना 3950-4800
तुअर 3511-4800
मसूर 6070-6470
धान-(पूसा) 3500-3550
सरसों 5700-6115
मूंग 3950-6565
इटारसी मंडी भाव

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 1981-2100
चना 4375-4629
तुअर 4600-5100
सरसों 5700-6175
सोयाबीन 7231-7231
धान 4000-4000
मूंग 4600-5700
खंडवा मंडी भाव

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
सोयाबीन 5600 से 8745
गेहूं 2070 से 2270
तुअर 4200 से 6100
उज्जैन मंडी के भाव

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 1500 -2185
चना देशी 4700-4780
राई 6200
बटला 2211-4602
मसूर 5401-5861
सोयाबीन सफ़ेद 2000-8552
मैथी दाना 3100-4050
तुवर दाल 3301-3301
छिंदवाड़ा मंडी के भाव

जिंस आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 1850-2110
मक्का 1900-2156
देशी चना 4312-4380
पीला सोयाबीन 6778-7171
तुअर 4901-5301
भिंड-मंडी भाव

जिंस आज का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
सरसों 6630-6835
गेहूं 2140-2250
जबलपुर मंडी भाव
जबलपुर कृषि उपज मंडी में प्याज की आवक बढ़ने लगी है। मंडी में प्याज की कुल आवक 15 हजार 352 क्विंटल रहीं। मंगलवार मंडी में 100 क्विंटल प्याज आई। जिसके कारण थोक में प्याज ₹8 किलो तक बेची गई। गुरुवार नींबू की गाड़ी न आने से नींबू के दाम और बढ़ने की आशंका है। मिर्च के दामों में भारी कमी दिखाई देने लगी है।

जिंस भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं 1,850 से 2,115
चना देशी 4,100 से 4,750
सरसों 5,805 से 6,450
आलू 1,100 से 1,500
प्याज 800 से 1,200
टमाटर 1,000 से 1,200
हरी मिर्च 2,000
खीरा 1,200
केला 1,400
तरबूज 1,000

Story Loader