जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम और हरदा जिले में पैदा होने वाले गेहूं ने किसानों को लाभ देने के साथ अलग पहचान भी बनाई है। यहां उत्पादित होने वाले गेंहू की पूरे देश में मांग बढ़ती जा रही है। बीते वर्ष २०२२ में भारतीय खाद्य निगम ने नर्मदापुरम जिले से ४३३६८८ और हरदा जिले से २६९२९० मीट्रिक टन गेंहू लिया था। इसे देश के गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, उडिसा सहित कई प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दिया गया। सिरकारी राशन दुकानों से हितग्राहियों को यह गेंहू मिल रहा है। मिल रहा है। सरकार इस गेंहू को एमपी का ब्रांड़ बनाकर दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की टीम ने भी दौरा किया है। आने वाले गेंहू की पैदावार के साथ ही इसकी ब्रांडिंग विश्व स्तर पर की जाएगी।जहां होती गेंहू की बात वहां नर्मदापुरम का चर्चा