-सबसे कम वर्ष 2018 में 789.1 मिमी हुई थी सीजन की बारिश
नर्मदापुरम. मौसम विभाग की मानें तो इस बार के 2023 के सीजन में बारिश सामान्य या इससे कम रहने की संभावनाएं हैं। मानसून के 25 जून तक दस्तक देने के संकेत हैं, क्योंकि ये लेट हो गया है। पिछले पांच वर्षों को देखें तो बीते सीजन में जून से लेकर अक्टूबर तक (वर्षा सीजन) में सर्वाधिक 1921 मिमी बारिश हुई थी, जबकि जिले की औसत वर्षा का आंकड़ा 1370 मिमी है। यानी पिछले वर्ष 2020-23 में 551 मिमी ज्यादा बारिश हुई थी। अतिवृष्टि के हालात भी बन गए थे। शुक्रवार को नर्मदापुरम का दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री एवं हिल स्टेशन पचमढ़ी का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के न्यूनतम तापमान को देखें तो यह नर्मदापुरम में 28.6 एवं पचमढ़ी में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार की तुलना में नर्मदापुरम के दिन के पारे में पाइंट चार की बढ़त आई। तेज तपन-उमस का दौर जारी है। जिले सहित प्रदेश के लोग इन दिनों राहत पाने के लिए हिल स्टेशन पचमढ़ी की सैर कर रहे हैं।
6 वर्षों में हुई कुल बारिश
वर्ष - मिलीमीटर
2018 : 789.1
2019 : 1792.9
2020 : 1360.4
2021 : 1079.5
2022 : 1868.9
2023 : 1921.0
(जानकारी जिला भू-अभिलेख विभाग के अनुसार)