1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध शराब के दो दिन में 106 मामले दर्ज, 186 आरोपियों को भेजा जेल,त्योहार में शांति भंग करने वालों की खैर नहीं

police have registered around 106 cases नरसिंहपुर. जिले में त्योहार के दौरान कहीं आसामाजिक तत्वों, नशेलचियों के कारण रंग में भंग न पड़े इसके लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जिले भर में दो दिन तक चली कार्रवाई में पुलिस ने करीब 106 प्रकरण दर्ज कर 186 आरोपियों को […]

less than 1 minute read
Google source verification
जिले में त्योहार के दौरान कहीं आसामाजिक तत्वों, नशेलचियों के कारण रंग में भंग न पड़े इसके लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जिले भर में दो दिन तक चली कार्रवाई में पुलिस ने करीब 106 प्रकरण दर्ज कर 186 आरोपियों को जेल भेजा है।

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जिले भर में दो दिन तक चली कार्रवाई

police have registered around 106 cases नरसिंहपुर. जिले में त्योहार के दौरान कहीं आसामाजिक तत्वों, नशेलचियों के कारण रंग में भंग न पड़े इसके लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जिले भर में दो दिन तक चली कार्रवाई में पुलिस ने करीब 106 प्रकरण दर्ज कर 186 आरोपियों को जेल भेजा है। करीब 3 लाख रुपए कीमत की कुल 30 पेटी देशी शराब, 500 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 750 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं करीब 1500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कराया है। जबकि 215 संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
जिले में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में होली एवं धुरेड़ी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति कायम रखने पुलिस की निरंतर कार्रवाई चल रही है। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि विशेष अभियान में 139 वारंटो को तामील किया गया, 57 गुंडा बदमाश एवं 45 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। वहीं 219 व्यक्तियों को नोटिस तामील कराए गए, 215 संदिग्धों पर प्रतिबंंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिले में फ्लैग मार्च एवं विशेष सर्चिंग अभियान चलाते हुए वाहनों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन जांच की जा रही है। सोशल मीडिया एवं आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग