1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मालवाहक पलटा, 10 बकरियों की मौत

Road accidents नरसिंहपुर. लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे नरसिंहपुर-सागर हाइवे पर सडक़ हादसे कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को नरसिंहपुर बायीपास स्थित कपूरी तिराहा के पास बकरियों को लेकर जा रहे एक मालवाहक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मालवाहक पलटने से उसमें भरीं 10 बकरियों की मौत हो गई जबकि […]

less than 1 minute read
Google source verification
लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे नरसिंहपुर-सागर हाइवे पर सडक़ हादसे कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को नरसिंहपुर बायीपास स्थित कपूरी तिराहा के पास बकरियों को लेकर जा रहे एक मालवाहक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मालवाहक पलटने से उसमें भरीं 10 बकरियों की मौत हो गई

हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन एवं मौके पर भीड़।

Road accidents नरसिंहपुर. लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे नरसिंहपुर-सागर हाइवे पर सडक़ हादसे कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को नरसिंहपुर बायीपास स्थित कपूरी तिराहा के पास बकरियों को लेकर जा रहे एक मालवाहक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मालवाहक पलटने से उसमें भरीं 10 बकरियों की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

घटना में बताया जाता है कि रविवार को मालवाहक क्रमांक 22 जेडसी 7974 करीब दो दर्जन बकरा-बकरियों को लेकर सिवनी तरफ जा रहा था। इसी दौरान कपूरी तिराहा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामले में यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि वाहन फ्यूल भरवाने के बाद गलत दिशा में चल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गोपाल बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं मजदूर संजू बंजारा को मामूली चोटें आई हैं। घटना की वजह से कुछ देर के लिए यातायात पर असर रहा लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर बेरीकेडिंग कराई और यातायात सुचारू कराया। स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि अज्ञात बड़े वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग