9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिया से भरे ट्रक में ओडिसा से भोपाल तरफ जा रहा 106 किलो गांजा जब्त

नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बरमान पुलिस ने लोहे के सरिया से भरे एक ट्रक से 106 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा।

2 min read
Google source verification
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बरमान पुलिस ने लोहे के सरिया से भरे एक ट्रक से 106 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान इस तरह निकले गांजा से भरे पैकेट।

106 kg of marijuana from a truck नरसिंहपुर. नरसिंहपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बरमान पुलिस ने लोहे के सरिया से भरे एक ट्रक से 106 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा। जो ओडिसा से छग के रास्ते गांजा लेकर भोपाल तरफ जाने निकले थे। लेकिन राजमार्ग चौराहा पर पुलिस की जांच देख ट्रक स्टापर तोड़ते हुए बरमान तरफ बढ़ गया। सुआतला पुलिस की सूचना पर बरमान पुलिस ने उसे पकड़ा। नरसिंहपुर के एएसपी संदीप भूरिया ने दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई को कंट्रोल रूम में बताया।


जिले में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम करने एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन व एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चल रहा है। बरमान मेला चलने से जगह-जगह पुलिस की जांच भी चल रही है। पुलिस ने बताया कि बीती 15 जनवरी की रात राजमार्ग चौराहे पर पुलिस टीम ने नाके बंदी के दौरान एक ट्रक को रोका जो पुलिस टीम को देखकर स्टापर को धक्कादेते हुए तेजी से बरमान की ओर भागा, जिसे बरमान पुलिस ने पकड़ा। वाहन की तलाशी में ट्रक के ऊपर चालाकी से विशेष बॉक्स बनाकर पैकेट में 106 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी शकील खान निवासी देवरी पार्वती जिला सीहोर एवं अमन कुशवाहा निवासी नानकपुर आष्टा जिला सीहोर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9648 एवं दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ट्रक में करीब 25 टन लोहा के सरिया भरे हुए हैं और ट्रक को शकील चला रहा था।


डोकरघाट में ढाबा के पास युवक से 31.55 ग्राम स्मैक बरामद
नरसिंहपुर. स्टेशनगंज पुलिस ने डोकरघाट में एक ढाबा के पास से एक करेली थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी निवासी आशीष कौरव को पकड़ा। जिसके पास से पुलिस ने 31.55 ग्राम स्मैक बरामद की।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : अवैध गांजे के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि अनिल अजमेरिया, उनि आशीष बोपचे, उनि दिलीप सिंह, सउनि संतोष राजपूत, प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, देवेन्द्र सिंह, अशोक अहिरबार, जितेन्द्र पटेल, आरक्षक हसन रजा, आशीष पटेल, अनुराग ठाकुर, हेमुत बाडिवा, मोहित त्रिपाठी, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, सैनिक गजराज, चूरामन एवं स्मैक के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि राहुल सोनकर, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, नंदकिशोर कुशवाहा, दिलीप इनवाती, प्रशांत ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।