
बरामद शराब व आरोपी के साथ ठेमी पुलिस।
The police are continuously taking action नरसिंहपुर. जिले में बेखौफ हो रही शराब की अवैध बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस की सतत कार्रवाई चल रही है। बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर सुआतला व ठेमी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसमें भोपाल-जबलपुर हाइवे क्रमांक 45 पर सुआतला पुलिस ने ग्राम डोंगरगांव वन चौकी के पास जबलपुर तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेडएल 6893 को पकड़ा। जिसमें 12 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस को देख चालक अरूण लोधी निवासी पिपरिया बेलखेड़ा जिला जबलपुर फरार हो गया। वहीं वाहन में दो नाबालिग मिले। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम करते हुए नियमानुसार नोटिस देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि जिले में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। फरार पिकअप चालक की तलाश हो रही है। उसके मिलने पर ही पता चलेगा कि वह कहां से शराब लेकर आ रहा था और कहां जा रहा था। मामले में जो दो नाबालिग आरोपी बने हैं वह भी जबलपुर जिले के हैं। इसी तरह ठेमी पुलिस ने बुधवार की रात ग्राम लुहारी रोड पर घेराबंदी करते हुए ठेमी निवासी विक्की उर्फ विशेष रजक को बाइक पर 10 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा। जिसकी कीमत करीब 53 हजार रुपए आंकी गई है। ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिले तथ्यो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Feb 2026 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
