
होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया
incident took place at Mahadev Pipariya Ghat नरसिंहपुर. महाशिवरात्रि पर्व पर जहां विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान और पूजन-अनुष्ठान में जुटे रहे, वहीं नर्मदा के महादेव पिपरिया घाट पर एक दुखद घटना सामने आई। स्नान के दौरान 15 वर्षीय ओम पिता टीकाराम राजोरिया निवासी केंद्रीय जेल कॉलोनी जबलपुर नदी में डूब गया। घटना में यह अजब संयोग है कि बालक का नाम ओम है और घाट का नाम भी महादेव के नाम पर साथ ही दिन भी महाशिवरात्रि।
जानकारी के अनुसार बालक अपने पिता के साथ रिश्तेदारी में ग्राम बडग़ांव आया हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर वह पिता के साथ नर्मदा स्नान के लिए महादेव पिपरिया घाट पहुंचा था। स्नान के बाद उसके पिता मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गए थे। इसी दौरान बालक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बालक की निरंतर तलाश हो रही है। महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर हुई इस घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में शोक का माहौल है।
Published on:
15 Feb 2026 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
