15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में जा रहे दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर मंगलसूत्र लूटने वाले गिरफ्तार

police arrested two accused who had robbed नरसिंहपुर. शादी में जा रहे एक दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को स्टेशनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से 11.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। शनिवार को कंट्रोल रूम में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी […]

2 min read
Google source verification
शादी में जा रहे एक दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को स्टेशनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से 11.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

कंट्रोल रूम में कार्रवाई का खुलासा करते एसपी व अन्य।

police arrested two accused who had robbed नरसिंहपुर. शादी में जा रहे एक दंपति की आंखों में मिर्ची डालकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को स्टेशनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से 11.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। शनिवार को कंट्रोल रूम में एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता की मौजूदगी में दोनों घटनाक्रमों के साथ कार्रवाई का खुलासा किया।
एसपी डॉ. मीना ने बताया कि स्टेशनगंज थाना के ग्राम करहैयाखेड़ा निवासी राजेश मेहरा बाइक से पत्नी के साथ खमरिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वे खमरिया के स्वागत गेट के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने राजेश की पत्नी की आंखों में मिर्ची पावडर फेंक दिया। आरोपियों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दो टीम गठित की। चंद घंटों में ही पुलिस ने गोटेगांव के पिपरिया गांव पहुंचकर पहले यशवंत पटेल को हिरासत में लिया। इसके बाद सूरवारी, थाना ठेमी निवासी अभिषेक पटेल को पकड़ा। इनके पास से एक लाख 20 हजार रुपए कीमती मंगलसूत्र और लूट में प्रयुक्त 80 हजार रुपए की बाइक को जब्त किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सौरभ पटेल, एसआई राहुल सोनकर, मुकेश बिसेन, दिलीप सिंह प्रधान, आरक्षक बुधराम, लक्ष्मी नगपुरे, दिलीप सिंह, नंदकिशोर, जितेंद्र राणा, संतोष शमर की भूमिका रही।
कठौतिया के युवक से मिली स्मैक
एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम किसानी वार्ड में एक मंदिर के नजदीक संदिग्ध रूप से खड़े अमन बैरागी निवासी कठौतिया को पकड़ा। जिससे 11.25 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव चाटे, एसआई संजय सूर्यवंशी, आरक्षक अनुराग दुबे, कुलदीप साहू, श्रेय अवस्थी, राहुल दुबे, अभय तिवारी व नीलेश दुबे की भूमिका रही।