28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल अनुशासित बनाने के साथ ही खिलाडिय़ों के कॅरियर को देता है नई दिशा

memory of Karpurchandra Kulishji, नरसिंहपुर. प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज स्वामी विवेकानंद कॉलेज के खेल विभाग में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिशजी की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यातायात थाना […]

2 min read
Google source verification
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज स्वामी विवेकानंद कॉलेज के खेल विभाग में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिशजी की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबेदार।

memory of Karpurchandra Kulishji, नरसिंहपुर. प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज स्वामी विवेकानंद कॉलेज के खेल विभाग में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिशजी की स्मृति में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खेल विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में यातायात थाना से सूबेदार ज्योति ठाकुर, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश सोनी तथा क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

अतिथियों ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर खेल गतिविधियों से जुड़े रहने का संदेश दिया।
सूबेदार ज्योति ठाकुर ने खिलाडिय़ों से कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढऩे की क्षमता विकसित करता है। खेल केवल खिलाड़ी को ही अनुशासित नहीं बनाता, बल्कि उसके पूरे कॅरियर को दिशा देता है।

उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती सडक़ दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं और युवाओं को जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करना चाहिए।

खेल विधाओं में शामिल खिलाड़ी पुरस्कार प्राप्त करते हुए।


क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना ने खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए खेल विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। खिलाडिय़ों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. गणेश सोनी ने कुलिशजी के पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और विचारों को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।


इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में फुटबाल नेशनल खिलाड़ी रवीना ठाकुर, नंदनी ठाकुर, स्टेट लेबल बॉल बेडमिंटन खिलाड़ी जानकी, क्रिकेट में विवि टीम की कप्तान शिवानी धुर्वे, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खिलाड़ी सेपकटकरा खेल में अनीता एवं दिव्या को पुरस्कार दिए।