
pride
नरसिंहपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल की कक्षा 10 वीं एवं हायर सेकेंडरी की कक्षा 12 वीं की परीक्षा में राज्य एवं जिला स्तरीय मेरिट सूची में आने वाले 40 छात्र, छात्राओं को कलेक्टर रोहित सिंह ने विद्यार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित किया। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई हाल में किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाले जिले के 5 विद्यालयों के प्राचार्य को भी कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 9 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 7 विद्यार्थियों को और जिला स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 13 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 11 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता के लिये मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किये। समारोह में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आये हाई स्कूल की ु. दिव्यांशी मिश्रा आ. रोहित मिश्रा, सई सुभ्रावल्ली नाईक आ. सतीश कुमार नाईक, गीता लोधी आ. गोपाल लोधी, पारस प्रजापति आ. भगवानदास प्रजापति, सोनम आ. लाल साहब, कु. संगीता विश्वास आ. तरुण कुमार विश्वास एवं दीपेश कुमार साहू, आत्मज विजय कुमार साहू और हायर सेकेंडरी के कला समूह की वैशाली लोधी आत्मजा सुजीत कुमार, विज्ञान- गणित समूह की कु. अनुष्का आ. रामशरण फौजदार, वेदांशी दुबे आत्मजा रमाकांत दुबे, महिमा गोस्वामी आत्मजा महेन्द्र गिरि गोस्वामी, वैभव चौरसिया आ. बलराम चौरसिया एवं साकेश कुमार कौरव आत्मजा राजेश कौरव, वाणिज्य समूह की कु. रमा गुर्जर पिता मनीष गुजर और जीव विज्ञान समूह की अदिति जैन आ. संजीव जैन एवं दीप्ती राय आ. आत्माराम राय को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 13 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 11 विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीपीसी रमसा जीएस पटैल, नोडल प्राचार्य डॉक्टर बीएस शर्मा, रघुबीर सिंह लोधी, आरके श्रीवास्तव, जीएस बडक़ुर, विनोद मेहरा, परीक्षा वर्ग प्रभारी सबल सिंह जाट, एलएल श्रीवास्तव, विक्रम शर्मा, धनीराम मेहरा, सभी बीआरसी, बीईओ, प्राचार्य, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।
Published on:
04 May 2022 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
