नरसिंहपुर/ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण को लेकर देश के प्रमुख शंकराचार्यों में से एक स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने बड़ सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का निर्माण कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि, 11वीं शताब्दी में वहां चालुक्य नरेशों का राज था, जिन्होंने वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया था, जो सेकड़ों सालों के बाद आज भी अपनी भव्यता और सुंदरता से पूरी दुनिया को मोहित करता है। इसी तरह राम मंदिर का निर्माण भी एक ही बार होना है, इसलिए इसकी विशालता और भव्यता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।