भोपाल/ कॉम्पिटीशन के इस दौर में कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में सफल हो पाना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। हर व्यक्ति के जीवन में कई बार उतार चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने कारोबार को लेकर जीतोड़ मेहनत करते हैं, बावजूद इसके असफलता ही उनके हाथ आती है। ऐसे लोगों को चाणक्य द्वारा बताए कुछ खास सक्सेस मंत्रों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। ये नीतियां आपको समय और परिस्थिति से लड़ने की क्षमता तो देते हैं। साथ ही, समय पर आई समस्या का बेहतर निराकरण करने का मार्ग भी प्रदान करते हैं। अगर आप भी जीवन में सफल होने की इच्छा रखते हैं, तो चाणक्य नीति में बताई गई ये बातें आपके लक्ष्य प्राप्ति में मील का पत्थर साित होगी।