भोपाल/ सपने मन की एक खास अवस्था होते हैं, जिसे देखते समय इंसान को लगता है कि, वही सच है। लेकिन ये एक आभास मात्र होता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि, सपने जागृत अवस्था में दिखाई नहीं देते, लेकिन जानकारों का मानना है कि, ये निद्रावस्था में भी नहीं दिखते। ये जागने और सोने दोनो के बीच की तुरीयावस्था में दिखाई देते हैं। जहां एक तरफ मनोचिकित्सक किसी भी सपने के दिखाई देने के पीछे खान-पान और बीमारियों को कारण मानते हैं। वहीं, हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनके जिम्मेदार ग्रह और राशियां होते हैं। ऐसा माना जाता है कि, वायु और जल तत्व के जातकों को ज्यादा सपने आते हैं। हालांकि, ज्यादातर सपनो का कोई अर्थ नहीं होता, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानने के लिए हम उत्सुक हो जाते हैं। हमें लगता है कि, हमसे इसका कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।