शुरुआत में इस सुविधा का लाभ राजधानी भोपाल से चलने वाली शान-ए-भोपाल, रेवांचल, अमरकंटक, जबलपुर इंटरसिटी, जन शताब्दी, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, भोपाल-खजुराहो और भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस में जनवरी से हैंडहेल्ड डिवाइस से रिजर्व टिकट दिया जाएगा। वहीं, अगले चरण यानी मार्च से यहां से शुरू होने वाली अन्य गाड़ियों में भी इस सुविधा को जोड़ दिया जाएगा। रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी के मुताबिक, जैसे ही रेलवे द्वारा हैंडहेल्ड डिवाइस दे दी जाएगी, लोगों को इसका लाभ दिया जाने लगेगा। अनुमान है कि, जनवरी माह तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि, रेलवे द्वारा भोपाल रेल मंडल को जनवरी तक 25 डिवाइस दी जाएंगी।