भोपाल/ नींबू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-C कई तरह के रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। आपने सुना या देखा होगा कि, कई बुजुर्ग रात को सोते समय अपने तकिये के पास नींबू रखकर सोते हैं। साथ ही, ये लोगों को ऐसा करने की सलाह भी देते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे कोई टोटका या पुरानी सोच से जोड़कर नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन, ना तो ये कोई टोटका है और ना ही कोई पुरानी सोच, बल्कि ऐसा करने से हमें स्वास्थ संबंधित कई फायदे होते हैं। आइये जानते हैं इन खास फायदों के बारे में...।