scriptहर उम्र में आपका पाचन तंत्र रहेगा मजबूत, बस इन बातों को ना करें नज़रअंदाज | digestive system strong tips : foods to improve pachan | Patrika News

हर उम्र में आपका पाचन तंत्र रहेगा मजबूत, बस इन बातों को ना करें नज़रअंदाज

locationभोपालPublished: Nov 11, 2019 04:21:40 pm

Submitted by:

Faiz

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेट से ही कई रोगों की शुरुआत होती है। यानी अगर हमारा पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, तो एक समय बाद हम किसी भी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

health news

हर उम्र में आपका पाचन तंत्र रहेगा मजबूत, बस इन बातों को ना करें नज़रअंदाज

भोपाल/ आजकल के भागदोड़ भरे जीवन में बिगड़ती दिनचर्या और बदलते खानपान के परिवेश के कारण लोगों कई बीमारियों, परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर गौर करें तो हमारे रोजमर्रा के बदले नियमों का असर हमारे पेट पर पड़ रहा है और ये बात भी हम सब जानते हैं कि, व्यक्ति को होने वाले रोगों का मुख्य कारण पेट में उत्पन्न होने वाली समस्या होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेट से ही कई रोगों की शुरुआत होती है। यानी अगर हमारा पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, तो एक समय बाद हम किसी भी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र दुरुस्त होना स्वस्थ शरीर की निशानी है। हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम करता है उससे हमें पर्याप्त मात्रा में नुट्रिएंट्स मिलते हैं और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- ऐसा भी होता है: ‘यहां 10वीं फेल रखता है पीएचडी करने वाले शिक्षाविदों पर नजर’


एक्सपर्ट की राय

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. विनय श्रीवास्तव के मुताबिक, जो लोग शरीर की आवश्यक्ता के अनुसार भोजन करते हैं और जिनका पेट सुबह अच्छे से साफ़ हो जाता है ये उनके स्वस्थ शरीर की निशानी है। वहीं, जिन लोगों को अपच और बदहजमी की शिकायत रहती है वो किसी भी उम्र के हों उन्हें कोई न कोई समस्या या बीमारी रहती है। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, ऐसा देखा जा रहा है कि, आजकल कब्ज़, एसिडिटी और कमजोर पाचन तंत्र की समस्या से बुजुर्ग या ज्यादा उम्र के लोग ही ग्रस्त नहीं हैं, बल्कि इस समस्या ने आज कई नौजवानों को भी अपना शिकार बना लिया है। उनके मुताबिक, पर्याप्त नींद न लेना, टेंशन, स्मोकिंग आदि इसका मुख्य कारण है।

 

पढ़ें ये खास खबर- गुणों की खान कही जाती है ये चीज, इस तरह खाने से मिलती है स्वस्थ और सुंदर संतान


ये है बीमारियों की जड़

डॉ. विनय श्रीवास्तव के मुताबिक, पेट की अपच, कब्ज या बदहजमी के वैसे तो कई कारण हैं। लेकिन, मूल रूप से इसका गहरा असर बदली दिनचर्या और बाहर के भोजन का बढ़ता चलन है। क्योंकि, इसे व्यस्तता कहें या फेशन आजकल लोगों में बाहर के खाने का क्रेज काफी ज्यादा है। कई बच्चे तो सिर्फ फास्टफूड और बाहर के भोजन पर ही डिपेंडेट हैं और माता पिता खुद को ये दिलासा देकर रखते हैं कि कम से कम उनका बच्चा इस बहाने कुछ खा तो लेता है। बढ़ती व्यस्तता के कारण भी लोग घर में खाना बनाना समय का दुरुप्योग मान रहे हैं। लेकिन, इस सबका असर हमारे पाचन तंत्र पर काफी तेजी से पड़ रहा है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से हमें अपना पाचन तंत्र मजबूत बनाने के लिए कुछ टिप्स मिले हैं, जिनपर अमल करके हम किसी भी उम्र में पाचन तंत्र मजबूत करके स्वस्थ जीवन गुजार सकते हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- मरने के बाद इसलिए कराया जाता है मृत्युभोज, सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप


इस तरह रकें पाचन तंत्र मजबूत

 

-अधिक मात्रा में पियें पानी

कुदरत द्वारा हमें प्रदान किया गया पानी हमारे लिए बहुमूल्य है। ज्यादातर लोग दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं। हमें एक दिन में लगभग 2 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप इसे अधिक पानी पीकर भी काफी हद तक मजबूत कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी की पूर्ति तो होती ही है, साथ ही भोजन पचने में भी आसानी होती है। इसलिए जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

 

-दिनचर्या में लाएं सुधार

स्वस्थ शरीर के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रहना बेहद जरूरी होा है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं हैं, तो आपको दिनभर कई छोटी–छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवस्थित दिनर्या रखकर यानी समय पर नींद से जागने, समय पर पर्याप्त नाश्ता करके, काम के साथ साथ हल्का फुल्का व्ययाम करके, दिन में सामान्य और रात में हल्का भोजन करके, भोजन के बाद रात को टहलकर, पर्याप्त नींद लेकर हम अपना पाचन तंत्र मजबूत कर सकते हैं।

 

-तनाव मुक्त रहें

आज कई लोग अपने काम के तनाव में रहते हैं, बच्चे पढ़ाई के तनाव में हैं, नौजवान सही रोजगार की तलाश में है, ग्रहणी परिवार कोव्यवस्थित ढंग से चलाने के चलते तनाव में हैं। यानी कुल मिलाकर लगभग हर व्यक्ति तनाव ग्रस्त है। लेकिन, तनाव इंसान का बहुत बड़ा दुश्मन होता है। तनाव के कारण व्यक्ति अंदर ही अंदर खोखला हो जाता है। चिकित्सक के मुताबिक, ज्यादा तनाव लेने वाले व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर रहता है। इसलिए जितना हो सके तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें।

 

-फास्ट फ़ूड आज से ही कर दें अवॉइड

चटपटा खाने के कई शौकीन घर के बने सादे भोजन से दूरी बनाकर रखते हैं और इसी की पूर्ति करने के लिए ये फास्ट फ़ूड खाने लगते हैं। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा, जिसको यह ज्यादा पसंद होता है उनके द्वारा इसका रोज उपयोग उनका पाचन तंत्र ख़राब कर देता है।

-जरुर करें शारारिक कार्य

पाचन तंत्र अधिकतर उन्ही लोगो का ख़राब होता है, जो शारारिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनका काम शारारिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारारिक काम कर सकते है। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ भी लगा सकते है. इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग करना भी उनके लिए फायदेमंद होता है।


-शराब और सिगरेट से बनाएं दूरी

शराब और सिगरेट हमारे स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक है। इससे कई गंभीर बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआत में इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर दिखाई देता है।इनचीजों के सेवन से हमारा पाचन तंत्र तो कमजोर होती ही है, साथ ही हम कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह आप जानते हो फिर भी जानने के बावजूद लोग इसका सेवन करते रहते है। इनका लगातार सेवन करते रहने से हमारा पाचन तन्त्र ख़राब हो जाता है और कई बीमारियां भी घेर लेती है।


-रोजाना करें नियमित व्यायाम

व्यायाम करना हमारे शरीर body के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोज एक्सरसाइज करने से हमें खाना बेहतर रूप से पचता है। इसके अलावा यह हमारे वजन का सही स्तर बना रहता है जो हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत करने में मदद करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो