नीमच/ मध्य प्रदेश के नीमच जिले का स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर काॅलेज इन दिनों खासी चर्चा में है। कारण है, यहां हुई जनभागीदारी समिति अध्यक्ष की नियुक्ति। दरअसल, जब से उच्च शिक्षा विभाग ने कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राकेश अहीर काे समिति अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया, तभी से इसका विराेध भी शुरू हाे गया। जहां एक तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता इसपर राेष जताते हुए संगठन से भी इसकी शिकायत भी की। विरोध है अहीर की शैक्षणिक याेग्यता और उनपर लगा क्रिमिनल रिकॉर्ड। हालांकि अहीर, बीते मंगलवार पदभार संभाल चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके विरोध की चर्चाएं अब भी गरम हैं।