प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बंदरिया के बच्चे को शहर के नज़दीक बनी पुरानी जेल के बाहर 11 केबी के लाइन से झटका लग गया था। बिजली के संपर्क में आकर वो झुलसकर बेहोश हो गया था। जैसे ही बंदरिया के बच्चे को करंट लगा तो वो बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही बंदरिया ने फौरन उसे उठाया और मूं में दबाकर नजदीक के पशु चिकित्सालय में ले जाकर उसके गेट पर बैठ गई। पहले किसी भी व्यक्ति की बंदरिया के पास जाने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी, लेकिन जब पशु चिकित्सक माजरा समझे तो उन्होंने किसी तरह बंदरिया के बच्चे को अपने कब्जे में लिया और उसका परीक्षण किया। हालांकि, जांच में सामने आया कि, काफी तेज झटका लगने से बंदरिये के बच्चे की मौत हो गई थी।