
bank fraud in PM awas yojana
नरसिंहपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किश्त मिलने के बाद भी भवन निर्माण नहीं कराए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी ने हितग्राही को नोटिस जारी कर पेशी पर आने निर्देश भेजा। सोमवार को बरहटा गांव की 80 वर्षीय वृद्धा नन्हीबाई यादव मिले नोटिस को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के पास गोटेगांव पहुंची, लेकिन अधिकारी के बाहर चले जाने से वृद्धा परेशान हो कर वापस चली गई।
वृद्धा ने बताया कि वह अनपढ़ है, उसके खाते में कब आवास की राशि आ गई, उसको जानकारी नहीं है। जब उसको नोटिस मिला तो वह हड़बड़ा गई और उसने गांव के लोगों को बताया। ग्रामीण उस नोटिस के आधार पर उसके साथ बैंक गए तो पता चला कि उसके खाते में मई 2017 में पीएम आवास योजना की प्रथम किश्त 40 हजार रुपए आए थे। उसने बताया कि उसके पास इतनी राशि कभी हाथ ही नही लगी है। उसके पास ग्राम पंचायत बरहटा का एक चौकीदार आया था, उसने कहा कि तुम्हारे पेंशन की राशि बैंक में आ गई है चलो हम बैंक चल कर निकलवा देते हंै। वह बैंक ले गया और हमारा अगूंठा लगा कर उसने 40 हजार रुपए निकाल लिए ,उसको सिर्फ 500 रुपए पेंशन के दिए थे। जब उसको नोटिस लगा तब उसको पता चला कि ग्राम पंचायत का चौकीदार उसको किस लिए बैंक ले गया था। अनुविभागीय अधिकारी को एक शपथ पत्र के माध्यम से वृद्धा ने अपनी बात रखते समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
03 Jun 2019 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
