10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैविक खाद बनाना तो दूर केंद्र तक कचरा भी नहीं पहुंचा सके कर्मचारी

नगरपालिका की फिजूलखर्ची, नहीं बन सकी जैविक खाद, लायंस व मुशरान पार्क में बदहाल पड़े
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Shiv Pratap Singh

•

Updated: 16 Nov 2019, 9:00 PM IST

Employees could not reach even the garbage center

Employees could not reach even the garbage center

नरसिंहपुर. नगरपालिका अफसरों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शहर में अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए कचरा प्रबंधन केंद्र बंद पड़े हुए हैं। यहां कचरे से जैविक खाद बनाना तो दूर कर्मचारी कचरा तक नहीं पहुंचा सके हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगरपालिका ने लाखों रुपए खर्च कर गाीला कचरा प्रबंधन केंद्रों का निर्माण करवाया था। जानकारी के अनुसार लायंस पार्क, मुशरान पार्क व इतवारा बाजार परिसर में ये केंद्र बनाए गए थे। इतवारा बाजार का कचरा प्रबंधन केंद्र पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसका कारण इस कचरे की दुर्गंध से स्थानीय लोगों को समस्या होना बताया गया है। इसके अलावा लायंस पार्क व मुशरान पार्क का केंद्र अफसरों की अनदेखी से बदहाल पड़ा है। लायंस पार्क में किनारे की तरफ बना केंद्र खाली पड़ा हुआ है। यहां तक कचरा भी नहीं पहुंच रहा है। हालत यह है कि यह एक बार भी जैविक खाद नहीं बनाई गई। इसी तरह की स्थिति मुशरान पार्क में बनी हुई है।
इनका कहना
इतवारा बाजार में स्थानीय लोगों की आपत्ति के चलते केंद्र बंद किया गया था। अन्य स्थानों पर खाद तैयार क्यों नहीं हो रही इसकी जानकारी ली जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
किशनसिंह ठाकुर, सीएमओ, नगरपालिका नरङ्क्षसहपुर