
divyang
नरसिंहपुर। जिला मुख्याालय पर जिला स्तरीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसमें 212 दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 29 लाख 81 हजार रूपये की लागत के 482 उपकरण प्रदान किये गये। 6 फरवरी को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों के सहायक उत्पादक केन्द्र जबलपुर द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग परीक्षण शिविर में जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया था उन दिव्यांगों को इस शिविर के माध्यम से कृत्रिम अंग उपकरण का वितरण किया गया। उपकरण आईसीएल की सीएसआर निधि के माध्यम से प्रदाय किये गये।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण प्रभात उईके ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 212 हितग्राहियों को 29 लाख 81 हजार रूपये की लागत के 482 उपकरण वितरित किये गये। इनमें बैटरी चलित ट्रायसाईकिल, ट्रायसिकल, हियरिंग एड स्मार्ट केयन, व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक्टए सीपी चेयर, एएफओ आदि उपकरण शामिल थे। कुछ दिव्यांगजनों को एक से अधिक उपकरण भी प्रदाय किये गये। जैसे कोई दिव्यांगजन को सुनाई भी नहीं देता और चलने में भी परेशानी होती है तो उसे हेयरिंग एड और ट्रायसिकल दी गई। इसी प्रकार दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार उपकरण प्रदाय किये गये।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुराधा धनीराम पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना नीरज दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, सुनील कोठारी, बंटी सलूजा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रजनी सुनील जाट,राजीव ठाकुर, आरईसीएल के प्रबंधक रविकुमार सदन, एलिम्को के अधिकारी नितिन माहौर, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता बिसेन अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटैल, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनुराधा धनीराम पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना नीरज दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, सुनील कोठारी, बंटी सलूजा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रजनी सुनील जाट,राजीव ठाकुर, आरईसीएल के प्रबंधक रविकुमार सदन, एलिम्को के अधिकारी नितिन माहौर, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता बिसेन अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Published on:
10 Mar 2018 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
