2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेतरतीब वाहनों से लग रहे जाम

सालीचौका में दो घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नरसिंहपुर

•

image

Ajay Khare

•

Updated: 17 Apr 2018, 6:36 PM IST

Jam

Jam

गाडरवारा-सालीचौका। जाम की समस्या नगर से लेकर समीपी कस्बों गांवों तक पैर पसारने लगी है। इसी कड़ी में बीते दिवस रविवार को सालीचौका के गुड़ बाजार में अनेक वाहनों समेत एक एंबूलेंस देर तक फंसी रही। जिससे मरीजों को बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार शाम नगर के गुड़ बजार में दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिसमें लोग परेशान होते रहे। बताया गया है कुछ चार पहिया वाहन चालकों की लापरवाही के चलते आए दिन यह जाम लग रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने से लोग परेशान हो रहे हैं। रविवार के जाम के बारे में लोगों ने बताया कि कुछ चारपहिया वाहन चालक बेवजह साइड पट्टी पर गाड़ी खड़ी करके चले गए। जिससे लोगों को जबरन की परेशानी भुगतनी पड़ी। नगरवासियों का कहना है अगर हर बाजार सालीचौका पुलिस गुड़ बाजार की व्यवस्थाओं पर ध्यान दे तो इस तरह के जाम कभी नहीं लग पाएंगे। नगरवासियों का जिले के आला अधिकारियों से निवेदन है कि स्थानीय पुलिस को निर्देशित करें कि प्रत्येक बाजार के दिन गुड़ बाजार में बीच सड़क पर लगने वाले हाथ ठेले और जो मोटरसाइकिलें खड़ी हो रही हैं। यदि वह हट जाएं तो जाम की स्थिति कभी निर्मित नहीं होगी।
नगर की बड़ी समस्या है मनमानी पार्किंग
उल्लेखनीय है कि सालीचौका नगर में मनमानी पार्किंग नासूर की तरह गहरा रही है। जहां कहीं भी वाहन खड़े करने से जाम जैसे हालात बनते हैं। बाजार में समस्या बनती है। वहीं रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने भी मनमाने तरीके से वाहन खड़े करने से यात्रियों को आने जाने में परेशान होना गुजरना पड़ता है। बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे चार पहिया वाहनों के खड़े किए जाने से क्रासिंग के दौरान ट्रक आदि वाहन आने से जाम लग जाते हैं और लोगों को देर तक परेशान होना पड़ता है। नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन से ऐसी समस्या का सामना फिर दोबारा न करना पड़े, ऐसे इंतजाम कराने की मांग की गई है।