6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ की बड़ी घोषणा- महिलाओं को 1500 रुपए महीना और 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बड़ी घोषणा की है.

less than 1 minute read
Google source verification
kamlnath.jpg

नरसिंहपुर. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बड़ी घोषणा की है, उन्होंने मंच से कहा कि हम महिलाओं को 1500 रुपए महीना देंगे और गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में देंगे। कांग्रेस की इस आमसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ की रविवार को नरसिंहपुर में आमसभा हुई, जिसमें उन्होंने मंच से कई बड़ी घोषणाएं की है, उन्होंने भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम महिलाओं को 1500 रुपए महीना देंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में देंगे।

पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की आमसभा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे, इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और आमजन भी पहुंचे, कमलनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कई आश्वासन दिए, उन्होंने कुछ दिन पहले ये भी कहा था कि हमारी सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू कर देंगे। चूंकि कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन शुरू हो गई है, ऐसे में मध्यप्रदेश के कर्मचारी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ेः लाड़ली बहना के लिए आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, केवल 4 बातों का रखें ध्यान