
नरसिंहपुर. देश में एक तरफ जहां इस समय लव जिहाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है वहीं दूसरी तरफ नरसिंहपुर से इससे उलट एक खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम लड़के ने अपने प्यार की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। वो मुस्लिम से हिंदू बन गया और फाजिल नाम के इस युवक ने रीति रिवाज के साथ अमन बनकर प्रेमिका के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। दोनों की शादी में हिंदू संगठन के लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने अमन के इस फैसले का स्वागत किया और उसे जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मोहब्बत की खातिर फाजिल से अमन बना युवक
पूरा मामला कुछ इस तरह है कि नरसिंहपुर के आमगांव की रहने वाली युवती सोनल राय से चीचली के रहने वाले मुस्लिम युवक फाजिल को प्यार हो गया। फाजिल ने प्यार का इजहार किया तो सोनल ने भी हामी भर दी लेकिन दोनों की शादी के बीच दोनों का अलग अलग धर्म का होना बड़ी मुश्किल था। इसी बीच दोनों ने शादी के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन कर दिया। लेकिन जैसे ही ये आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मचना शुरु हो गया। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। एक तरफ तेजी से बढ़ रहा विरोध था और दूसरी तरफ प्यार...इसी बीच फाजिल ने फैसला लिया कि वो प्यार की खातिर हिंदू धर्म अपनाएगा। फाजिल ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व नेताओं से संपर्क किया और फिर हिंदू धर्म अपनाकर अमन बनकर सोनाली के साथ करेली के राम मंदिर में सात फेरे लिए।
देखें वीडियो-
मुस्लिम से शादी कर पिता ने अपनाया था मुस्लिम धर्म
बताया जा रहा है कि अमन उर्फ फाजिल की ये एक तरह से घर वापसी है क्योंकि उसके पिता भी हिंदू थे। लेकिन उन्होंने एक मुस्लिम युवती से शादी की थी और फिर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। अब फाजिल ने हिंदू लड़की सोनल से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया है। वहीं फाजिल खान से अमन राय बने युवक का कहना है कि उसके पिता पहले सनातनी थे। उन्होंने सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाया था, लेकिन उसे इस्लाम अच्छा नहीं लगता। उसके ज्यादातर दोस्त हिंदू हैं। वो बरमान बाबा के यहां आता-जाता रहता है। उसका लगाव पहले से सनातन धर्म से है, अब जब सोनाली से प्यार हो गया तो सनातन में वापसी कर ली।
देखें वीडियो-
Published on:
16 Jun 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
