30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश की पहली जेल जहां गोबर गैस से पका रहे कैदियों का खाना

सेंट्रल जेल नरसिंहपुर में अपनी गौशाला के गोबर से बनाई जा रही गैस, प्लांट के अवशिष्ट से बना रहे पौधों की सेहत

2 min read
Google source verification
gobar gas in jail

gobar gas in jail

नरसिंहपुर. यहां की सेंट्रल जेल गौपालन,पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की दिशा में प्रदेश की दूसरी जेलों को रास्ता दिखा रही है। यहां संचालित गौशाला न केवल जेल में कैदियों की दूध दही की जरूरतें पूरी कर रही है बल्कि गोबर से बनाई जा रही गैस से कैदियों के लिए खाना भी पकाया जा रहा है। इससे जेल में खाना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कमी आई है साथ ही गोबर गैस प्लांट से निकल रहे अवशिष्ट का उपयोग पेड़ पौधों में खाद के रूप में किया जा रहा है।

जेल परिसर में संचालित गौशाला में इस समय 59 गोवंश है जिनसे प्राप्त गोबर का उपयोग गोकाष्ठ बनाने के साथ ही गोबर गैस प्लांट में किया जा रहा है। गोबर गैस का उपयोग जेल की रसोई में किया जा रहा है। प्रायोगिक तौर पर शुरू किए गए 6 क्यूबिक टन गोबर गैस प्लांट का फायदा जेल प्रबंधन को मिल रहा है। गोबर गैस का उपयोग जेल के अस्पताल में भर्ती होने वाले कैदियों का चाय नाश्ता और भोजन पकाने में किया जा रहा है। जिससे शुरुआत में जेल की रसोई में उपयोग होने वाली एलपीजी गैस की खपत कम हुई है। जेल में हर माह 1000 कैदियों की भोजन व्यवस्था पर 250 से 270 गैस टंकियों की खपत होती थी जिसमें अब 3 से 5 टंकियों की कमी आई है। जेल में बने अस्पताल में भर्ती होने वाले 50 से 60 कैदियों का भोजन गोबर गैस से पकाया जा रहा है। गोबर गैस प्लांट तैयार करने से लेकर गैस की सप्लाई लाइन डालने आदि का काम खुद जेल प्रबंधन ने किया। इसमें अक्षय ऊर्जा के प्रभात कनौजिया ने तकनीकी रूप से मदद की जबकि स्थानीय समाजसेवियों में कमल स्टोर ने सप्लाई लाइन डालने के लिए पाइप आदि उपलब्ध कराए। गैस बनाने में गोबर के उपयोग के बाद जो अवशिष्ट निकल रहा है उसका उपयोग लोगों द्वारा अपने बगीचों में खाद के रूप में किया जा रहा है। जेल गौशाला समिति द्वारा गोबर से गोकाष्ठ आदि भी बनाए जा रहे हैं जो हवन व अन्य कार्यों में उपयोग किए जाते हैं। गोशाला इनकी बिक्री से होने वाली आय गोशाला के विकास व अन्य व्यवस्थाओं में खर्च करती है।

वर्जन
जेल परिसर में स्थित गौशाला से निकलने वाले गोबर के उपयोग से 6 क्यूबिक टन का गोबर गैस प्लांट स्थापित किया गया है। गोबर गैस से जेल के अस्पताल की रसोई संचालित की जा रही है। गोबर गैस के उपयोग से रसोई गैस सिलेंडरों की खपत में कमी आई है।
शेफाली तिवारी, जेल अधीक्षक

Story Loader