16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम युवक ने खुद को पंडित बता हिंदू युवती को बनाया लव जिहाद का शिकार

लव जिहाद के आरोपी मुस्लिम युवक सहित 6 लोग मंडला से गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Love Jihad

Love Jihad

नरसिंहपुर. गाडरवारा की एक हिंदू युवती को लव जिहाद का शिकार बनाने वाले एक मुस्लिम युवक सहित ६ आरोपियों को पुलिस ने वारा सिवनी और मंडला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण, बलात्कार सहित धर्म स्वातंत्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
राहुल दुबे बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक इरफान कुरैशी मंडला का रहने वाला है । ट्रेन में यहां की एक युवती से उसकी मुलाकात हुई । जिसके बाद इरफान ने उसे अपना नाम राहुल दुबे बताकर अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी । राहुल दुबे बने इरफान ने युवती ने घर से भाग कर शादी करने की योजना बनाई । 2 मार्च को इरफान अपनी कार लेकर गाडरवारा से युवती को ले जाने के लिए यहां आया । यहां से जब युवती उसके साथ जाने के लिए कार में बैठी तो उसे कार में इरफान से राहुल बने युवक का एक परिचय पत्र मिला। जिसे लेकर उसने युवक से अपना विरोध जताया लेकिन युवक उसे अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया । युवती का अपहरण कर आरोपी इरफान कार से उसे वारा सिवनी अपने जीजा के घर ले गया। यहां वह एक दिन रुका। यहां से युवती को अपने साथ मंडला अपने घर ले गया । मंडला में युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और एक मौलवी के माध्यम से निकाह कर लिया। इधर 2 मार्च को यहां से युवती के गायब होने के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस थाना गाडरवारा में गुम इंसान का प्रकरण कायम किया गया था। पुलिस ने 8 मार्च को युवती को मंडला से दस्तयाब कर लिया । युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक इरफान कुरैशी उसकी मां, उसकी बहन, जीजा, मौलवी और उसके मित्र नदीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने अपहरण बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत धर्म परिवर्तन एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
वर्जन
आरोपी युवक इरफान कुरैशी सहित उसकी मां, बहन, जीजा, मौलवी और युवक के दोस्त नदीम के विरुद्ध गाडरवारा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विपुल श्रीवास्तव एसपी.
---------------------------------------
लव जिहाद धर्मान्तरण की घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन
गाडरवारा. विश्व हिंदू परिषद, राजपूत करणी सेना सहित युवा मोर्चा ने लव जिहाद, धर्मान्तरण सहित अपहरण के मामले को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। थाने में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हिन्दू लडक़ी को लव जिहाद का शिकार बनाया गया। उससे राहुल दुबे बनकर बात की एवं फिर उसे नगर से जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर किया, उसके बाद उससे मुस्लिम पद्धति से रहने जीवन यापन करने का दबाव बनाया गया। उक्त सभी कृत्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में करणी सेना से चंद्रपाल राजपूत, बजरंग दल से धर्मेन्द्र साहू, युवा मोर्चा से आशीष राजपूत सहित प्रेम गुर्जर, हरिओम पटैल, श्री राय, राजकुमार कश्यप, गिरीश गुर्जर, कपिल रजक, शुभम कुशवाहा, आकाश राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत सहित सभी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
------------------------------------------------------