
केंद्र सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल चुनाव जीत गए हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 /strong> में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 119 नरसिंहपुर असेंबली सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल थी। क्योंकि इस सीट से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा ने इस बार केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा के मैदान में उतारा था। केंद्र का प्रयोग सफल हुआ और प्रहलाद पटेल चुनाव जीत गए।
केंद्र की मोदी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर से चुनाव जीत गए हैं। पटेल ने कांग्रेस के लखन सिंह पटेल को हराया। प्रहलाद को एक लाख 10 हजार 226 वोट मिले, जबकि लखन सिंह पटेल को 78 हजार 916 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री होने के कारण यह सीट मध्यप्रदेश की हॉट सीट बन गई थी। सभी की निगाह इस सीट पर लगी थी। नरसिंहपुर में 17 नवंबर को हुए चुनाव में 82.15% मतदान हुआ है।
प्रहलाद पटेल v/s लाखन पटेल
कभी कांग्रेस का गढ़ रही नरसिंहपुर विधानसभा सीट बीते कुछ सालों से भाजपा का गढ़ बन गई थी। बीते 10 साल से यहां से भाजपा के जालम सिंह विधायक थे। लेकिन, इस बार भाजपा ने जालम सिंह के बड़े भाई और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाया था, तो वहीं पिछली बार जालम सिंह पटेल से चुनाव हारने वाले लाखन सिंह पटेल पर कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताया था। कांग्रेस ने इस बार भी लाखन सिंह को उतारा था। नरसिंहपुर विधानसभा में लोधी वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं यही वजह है कि नरसिंहपुर से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही लोधी समुदाय से ही आने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था।
नरसिंहपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता 2 लाख 16 हजार 875
पुरुष मतदाता - 1 लाख 11 हजार 290
महिला मतदाता - 1 लाख 5 हजार 581
पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 81.71%
साल 2013- 79.86%
साल 2018 के चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जालम सिंह पटेल और कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल के बीच मुकाबला हुआ था। तब जालम सिंह पटेल ने 14 हजार 903 वोटों से लाखन सिंह को चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी।
Updated on:
03 Dec 2023 06:36 pm
Published on:
27 Oct 2023 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
