
केबीसी के लिए चुनी गई नरसिंहपुर की बेटी वैष्णवी
नरसिंहपुर. नरसिंहपुर की बेटी KBC में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटशीट पर बैठेगी। देगी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब। इस एपिसोड का फिल्मांकन पूरा हो चुका है। शूटिंग के बाद वह शनिवार को ही अपने गांव-घर आई है।
जिले के ग्राम सिंहपुरबड़ा निवासी वैष्णवी केबीसी में पहुंचने वाली जिले की पहली शख्सियत है। वह जिले के सेंट्रल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी शिक्षिका मां अमिता शर्मा और नानी उमा शर्मा संग केबीसी की शूटिंग के लिए मुंबई गई थी। वैष्णवी की मां अमिता शर्मा का कहना है कि वैष्णवी के :कौन बनेगा करोड़पति" में चुने जाने की सूचना 23 अक्टूबर को केबीसी की टीम मिली, तभी केबीसी टीम ने बताया कि शूटिंग पांच से 10 नवंबर तक होगी। इसके बाद वह, बच्ची के साथ मुंबई गई। वहां दो दिन तक अलग-अलग चक्र के लिए शूटिंग चली।
अमिता बताती हैं कि ये उनके और परिवार के लिए अविश्वसनीय है। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने और केबीसी के मंच तक पहुंचने का मौका मिलेगा। लेकिन बेटी वैष्णवी के जज्बे और उसकी काबिलियत के चलते यह मौका मिला। वहीं केबीसी की शूटिंग से लौटी वैष्णवी ने बताया कि उनके शो का प्रसारण 18 और 22 नवंबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा, जिसमें वह अपने ज्ञान कौशल का नमूना पेश करेगी।
Updated on:
14 Nov 2021 11:15 am
Published on:
13 Nov 2021 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
