सौहार्द पूर्वक मनाया जायेगा नवरात्र और दशहरा पर्वकानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हुआ विचार विमर्श
सौहार्द पूर्वक मनाया जायेगा नवरात्र और दशहरा पर्व
कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हुआ विचार विमर्श
करेली- रविवार को करेली थाना परिसर में नवरात्रि व दशहरा के त्यौहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनेक बिंदुओ पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए कि प्रत्येक दुर्गा पंडाल में समिति का एक न एक सदस्य 24 घण्टे उपस्थित रहेगा। दुर्गा पंडालों की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी मंडलो की रहेगी। दशहरे के चल समरोह की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शासन द्वारा बनाये गए कुंड की सफ ाई विधिवत सफाई करायी जाएगी। नवरात्रि में नगर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। व्यापारियों की दुकानों का सामना सहित गाडिय़ां सड़क पर न रहें। जिससे आवागमन सुचारू रह सके। यह व्यवस्था व्यापारी स्वयं सुनिश्चित करें। पंडालों के कारण आवागमन प्रभावित न हो समितियों द्वारा यह ध्यान रखा जाये। ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं किया जाए। बैठक में तहसीलदार अरविंद यादव, थाना प्रभारी एमएल चौधरी, नपा उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, पार्षदगण, बिजली विभाग से एके बाजपेयी,सागर गुप्ता,शांति समिति के सत्यप्रकाश साहनी, रमेश कोचर, नीरज लूनावत, एड बीएस राजपूत, हाफिज मोहम्मद जईद, शंकर चौधरी, संतोष तिहैया, उपेंद्र काले, मनोज नेमा, हाफि ज मौलाना महमूद, बीना ओसवाल, प्रीति मिश्रा, गीता जाट, लक्ष्मी कोरी, विष्णु ठाकुर, कमल राजपूत सहित अन्य नागरिकों की मौजूदगी रही। वहीं शांति समिति की बैठक के पश्चात नगर की दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रेलवे दुर्गा उत्सव समिति, जय भोले दुर्गा उत्सव समिति, गल्ला मंडी दुर्गा उत्सव समिति, आजाद बंधु मण्डल, जय हनुमान दुर्गा समिति, श्री दुर्गा सेवा समिति, जीव कल्याण दुर्गा मण्डल, नव चेतना दुर्गा मण्डल, जय माँ काली दुर्गा मण्डल, नव शक्ति दुर्गा महिला मंडल, नव शक्ति दुर्गा उत्सव, आदर्श दुर्गा मण्डल आदि समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।