
पेड़-पौधों की छांव में बैठे चीचली क्षेत्र से आए ग्रामीण।
problems through public hearings, नरसिंहपुर. जनसुनवाई के जरिए समस्याओं का समाधान कराने की मंशा से कलेक्ट्रेट में लोगों की आवक तो बढ़ रही है। लेकिन यहां उन्हें अंदर ठंडी हवा लेते हुए प्रकरणों की सुनवाई करने वाले अधिकारियों तक पहुंचने धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को बाहर लगी कुर्सियों पर बैठे लोग धूप से बचने पेड़ों का सहारा लेते रहे, जबकि कुछ दीवार के सहारे लाइन में लगे तो वहीं बहुत से लोग यहां लगे पेड़-पौधों की छांव में बैठे अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। चीचली क्षेत्र से आए लोगों ने एक गैस एंजेसी पर मनमानी वसूली का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया।
नगर परिषद चीचली और आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि आस्था एजेंसी के गैस गोदाम व कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, निर्धारित दरों के अतिरिक्त गैस सिलेंडर पर 60, चूल्हा पाइप पर 120, रेगुलेटर पर 250-350, तथा अन्य मदों में 30-50 की अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। ज्ञापन के अनुसार, वर्ष 2005 से 2026 तक अवैध वसूली की गई है, जिसमें गैस सिलेंडर पर पेट्रोल-डीजल दरों के नाम पर 70-210 तक अतिरिक्त राशि लेने का आरोप है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक, समय पर होम डिलीवरी न मिलने से उपभोक्ता गोदाम जाने को मजबूर हैं। आवासीय क्षेत्र में स्थित गोदाम के आसपास शादी भवन, स्कूल, शासकीय संस्थान व अस्पताल होने के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर के भंडारण से खतरे की आशंका है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फॉर्म व कनेक्शन देने में अनियमितता की जांच करने मांग की गई है।
छात्रा जमुना को उपलब्ध कराई विजुअल किट व छड़ी
Published on:
08 Apr 2026 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनरसिंहपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
