4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Narsinghpur car accident नरसिंहपुर में कार हादसे में भाई और पिता सहित बीजेपी नेता की मौत

नरसिंहपुर जिले में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में करेली से जबलपुर के पाटन लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक की इस भिड़ंत में जबलपुर के बीजेपी नेता, उनके पिता और बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके दो बेटे भी घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
nrs.png

नरसिंहपुर जिले में भीषण रोड एक्सीडेंट

एमपी के नरसिंहपुर जिले में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में करेली से जबलपुर के पाटन लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक की इस भिड़ंत में जबलपुर के बीजेपी नेता, उनके पिता और बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके दो बेटे भी घायल हो गए हैं।

तड़के 3 बजे यह हादसा हुआ। जबलपुर के पाटन के रहने वाले बीजेपी नेता और व्यापारी संदीप अग्रवाल अपने परिवार के साथ नरसिंहपुर के करेली से लौट रहे थे। रास्ते में मानेगांव तिराहे पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में संदीप अग्रवाल और बड़े भाई संजय अग्रवाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संदीप अग्रवाल के पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई जबकि बेटे यश और हनी घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार अग्रवाल परिवार करेली में रिश्तेदार के घर से पाटन लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। संदीप अग्रवाल और उनके भाई संजय के शव का गोटेगांव में पोस्टमार्टम किया जा रहा है जबकि उनके पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल का जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा।

संदीप अग्रवाल गल्ला व्यापारी थे। वे बीजेपी नेता थे और समाज सेवा में भी सक्रिय थे। संदीप अग्रवाल तीन भाई थे और उनके सबसे बड़े भाई विजय अग्रवाल की कोरोना में मौत हो गई थी। अब पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल के साथ ही दोनों भाई संदीप व संजय की भी मौत हो गई है। अग्रवाल परिवार में हुई इन दुखद मौतों के बाद पूरे पाटन में शोक पसर गया है।